Bihar Chunav 2025: बिहार में वोटिंग के दिन भी पीएम मोदी की रैली, इन जिलों में भरेंगे हुंकार, मांगेंगे वोट

Bihar Chunav 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वोटिंग वाले दिन भी चुनाव प्रचार करेंगे. 6 नवंबर को भागलपुर और अररिया में पीएम मोदी की रैली होगी. इस दिन वे एनडीए प्रत्याशी के लिये समर्थन मांगेंगे और वोट की अपील भी करेंगे. इस रैली में करीब 5 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है.

Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव को लेकर एनडीए और महागठबंधन की तरफ से धुआंधार चुनाव प्रचार किये जा रहे हैं. इस बीच 6 नवंबर को वोटिंग वाले दिन भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वोट मांगेंगे. इस दिन भागलपुर और अररिया में पीएम मोदी धुआंधार प्रचार करेंगे. ऐसे में 6 नवंबर का दिन बेहद खास माना जा रहा है. एक तरफ लोग मतदान केंद्रों पर वोट देने जायेंगे और दूसरी तरफ पीएम मोदी बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से वोट की अपील करेंगे.

लोगों की भारी भीड़ जुटने की संभावना

6 नवंबर को पीएम मोदी की रैली को लेकर जानकारी बिहार बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रभात मालाकार ने दी. प्रभात मालाकार की माने तो, 6 नवंबर को पीएम मोदी बिहार आयेंगे. इस दिन पहले चरण की वोटिंग होगी. भागलपुर और अररिया की रैलियों में वे एनडीए के प्रत्याशी के लिये वोट की अपील करेंगे. जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी की रैली में करीब 5 लाख लोगों की भीड़ उमड़ने की संभावना जताई जा रही है.

2 नवंबर को पटना में होगा रोड शो

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार, 2 नवंबर को पटना में रोड शो करेंगे. यह कार्यक्रम शाम को दिनकर गोलंबर से शुरू होकर उद्योग भवन तक जाएगा. चुनावी माहौल के बीच यह रोड शो पटना जिले की 14 विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाने का बड़ा मौका माना जा रहा है. कार्यक्रम से पहले शहर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. एयरपोर्ट से लेकर रोड शो के समापन स्थल तक पूरे रूट पर बैरिकेडिंग, ट्रैफिक डायवर्जन और पुलिस की सघन तैनाती की गई है.

गाड़ियों के चलने पर रोक

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री के रोड शो के दौरान आम गाड़ियों के चलने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. दिनकर गोलंबर से लेकर उद्योग भवन तक का पूरा रास्ता शाम चार बजे से ही आम लोगों के गाड़ियों के लिए बंद कर दिया जाएगा. सभी वैकल्पिक रूट पर ट्रैफिक पुलिस की टीमों को तैनात किया गया है ताकि भीड़ और अव्यवस्था से बचा जा सके. साथ ही हर मोड़ और चौराहे पर अस्थायी कंट्रोल रूम बनाए गए हैं.

Also Read: Bihar Chunav 2025: तेज प्रताप ने बढ़ा दी लालू परिवार की टेंशन, बोले- अगर तेजस्वी महुआ में प्रचार करने जायेंगे तो मैं…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >