बिहार चुनाव में 25 भूमिहार उम्मीदवार जीते, देखें किस पार्टी से किस सीट पर मिली जीत

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में 25 भूमिहार उम्मीदवारों को जीत मिली है. जीतने वाले ज्यादातर उम्मीदवार NDA के हैं. आइये जानते हैं भूमिहार जाति से आने वाले विधायक के नाम, दल और विधानसभा सीट के बारे में.

By Paritosh Shahi | November 15, 2025 5:51 PM

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे शुक्रवार को घोषित हुए. इसमें एनडीए ने शानदार जीत दर्ज की. 24 नवंबर से पहले नीतीश कुमार दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इस बार एनडीए में शामिल भाजपा ने 101 में से 89, जदयू ने 101 में से 85, लोजपा (रा) ने 29 में से 19, हम पार्टी ने 6 में से 5 और रालोमो ने 6 में से 4 सीटों पर जीत हासिल की.

महागठबंधन की बात करें तो राजद को 25, कांग्रेस को 6, सीपीआई (एमएल) को 2 और अन्य को 2 सीटें मिलीं. कुल 243 सीटों में से 25 सीटों पर भूमिहार समुदाय के उम्मीदवार विजयी रहे. आइए जानते हैं उनके बारे में.

जीतने वाले भूमिहार उम्मीदवारों के नाम, उनकी पार्टी और विधानसभा सीटों की सूची

  1. मोकामा- अनंत सिंह- JDU
  2. बिहपुर- ई. कुमार शैलेंद्र- JDU
  3. केसरिया- शालिनी मिश्रा- JDU
  4. कल्याणपुर- सचिंद्र सिंह- JDU
  5. कांटी- अजीत कुमार- JDU
  6. मुजफ्फरपुर- रंजन कुमार- BJP
  7. जाले- जीबेश मिश्रा- BJP
  8. तेघरा- रजनीश कुमार- BJP
  9. बेगूसराय- कुंदन कुमार- BJP
  10. मधुबनी- माधव आनन्द- RLM
  11. एकमा- मनोरंजन सिंह (धूमल)- JDU
  12. गोरियाकोठी- देवेशकांत्त सिंह- BJP
  13. विक्रम- सिदार्थ सौरभ- BJP
  14. घोसी- ऋतुराज कुमार- JDU
  15. परबत्ता- बाबूलाल शौर्य- LJP (R)
  16. लखीसराय- विजय कुमार सिन्हा – BJP
  17. अरवल- मनोज शर्मा- BJP
  18. सरायरंजन – विजय कुमार चौधरी- JDU
  19. तरारी- विशाल प्रशांत- BJP
  20. अतरी- रोमित कुमार- HAM
  21. मटिहानी- बोगो सिंह- RJD
  22. बरबीघा- कुमार पुष्पंजय- JDU
  23. रुन्नीसैदपुर- पंकज मिश्रा- JDU
  24. जहानाबाद- राहुल शर्मा- RJD
  25. हिसुआ- अनिल सिंह- BJP

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें: NDA के 33 राजपूत नेताओं ने जीती बिहार की लड़ाई, यहां देखें नाम, सीट और पार्टी की पूरी सूची