मुख्य बातें
Bengal Election: कोलकाता: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रोड शो में हुए उपद्रव मामले में अब तक तीन प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है. विधानसभा में विपक्ष के नेता और इस बार भवानीपुर से भाजपा के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के नामांकन में कोलकाता आये अमित शाह का रोड शो के दौरान तृणमूल कार्यकार्ताओं ने विरोध कियाथा. इसके कारण शुभेंदु अधिाकरी के नामांकन के लिए आयोजित रोड शो पूरी तरह से अव्यवस्थित रहा. दक्षिण कोलकाता के कुछ हिस्सों में अशांति फैल गई. कालीघाट और हाजरा जैसे इलाकों में अशांति की तस्वीरें देखने को मिलीं. दोनों पार्टियों के बीच नारेबाजी चल रही थी.
अब तक तीन एफआईआर दर्ज
पुलिस सूत्रों के अनुसार, अमित शाह के रोड शो के दौरान तृणमूल ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया. कुछ जगहों पर हिंसा की स्थिति पैदा हो गई. गुरुवार की घटना के संबंध में अब तक तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं. इनमें से दो एफआईआर अलीपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई हैं. इनमें से एक एफआईआर चुनाव आयोग की शिकायत के आधार पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला है. दूसरी एफआईआर पुलिस द्वारा स्वतः संज्ञान लेते हुए दर्ज की गई है. इसके अलावा, पुलिस ने कालीघाट पुलिस स्टेशन में भी एक एफआईआर दर्ज की है. यह भी पुलिस द्वारा स्वतः संज्ञान लेते हुए दर्ज की गई है.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
तृणमूल और भाजपा ने भी दर्ज कराये मामले
पुलिस सूत्रों के अनुसार, तृणमूल और भाजपा की ओर से अलीपुर और कालीघाट पुलिस स्टेशनों में कई शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी हैं. इन सभी शिकायतों की जांच की जा रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अगर मामला सही पाया जाता है तो एफआईआर दर्ज की जाएगी. तृणमूल प्रवक्ता रिजु दत्ता आयोग के खिलाफ आवाज उठाते हुए कह रहे हैं- यह निकम्मा चुनाव आयुक्त पहले लोगों के नाम हटाएगा. फिर भाजपा के इशारे पर बिहार और उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को फॉर्म 6 भरवाकर मतदान करने दिया जाएगा. कानून व्यवस्था विभाग के सभी शीर्ष अधिकारियों को बदल दिया जाएगा. फिर जब लोग विरोध करेंगे, तो तृणमूल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी. दूसरी ओर, भाजपा प्रवक्ता देबजीत सरकार कह रहे हैं- लोग अब तृणमूल के साथ नहीं हैं. लोग अब भाजपा के साथ हैं.
Also Read: बंगाल में चुनाव बाद हिंसा को लेकर केंद्र सचेत, मतदान के बाद भी तैनात रहेंगे केंद्रीय बल