Shreyas Iyer will take 6 months break from Red ball cricket: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने रेड-बॉल क्रिकेट से छह महीने का ब्रेक लेने का निर्णय लिया है. उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को इस बारे में सूचित कर दिया है. श्रेयस ने यूके में बैक सर्जरी कराई थी और अपनी रिकवरी अच्छे से मैनेज की थी, लेकिन हाल ही में लंबी प्रारूप की क्रिकेट खेलते समय बार-बार पीठ में ऐंठन और जकड़न महसूस कर रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ उन्होंने पहले टेस्ट मैच में कप्तानी भी की. लेकिन दूसरे टेस्ट मैच से उन्होंने किनारा कर लिया और टीम को लखनऊ में छोड़कर मुंबई रवाना हो गए.
श्रेयस अय्यर न बोर्ड को बताया कि वह इस समय का उपयोग अपनी सहनशीलता, शारीरिक मजबूती और समग्र फिटनेस सुधारने के लिए करना चाहते हैं. BCCI के मीडिया एडवाइजरी में भी इस बात का जिक्र किया था. इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के मुताबिक BCCI के एक सूत्र ने बताया, “श्रेयस ने हमें बताया कि वह रेड-बॉल क्रिकेट से ब्रेक लेंगे और यह अच्छा है कि उन्होंने इसे साफ तौर पर बता दिया. अब चयनकर्ताओं को उनके भविष्य के बारे में स्पष्टता मिल गई है. आने वाले महीनों में वह रेड-बॉल क्रिकेट नहीं खेलेंगे और उन्होंने बोर्ड को सूचित किया है कि भविष्य में फिजियो और ट्रेनर से सलाह लेकर अपने शरीर का आकलन करेंगे और फिर निर्णय लेंगे.
पीठ में जकड़न की वजह से नहीं खेल सकते टेस्ट मैच
अय्यर ने चयनकर्ताओं को बताया कि उन्हें पीठ में जकड़न की समस्या है, जो उन्हें रेड-बॉल क्रिकेट में पूरी ताकत देने से रोक रही है. यह प्रारूप खिलाड़ियों से 4-5 दिन लगातार खेल की मांग करता है. अय्यर ने बोर्ड को बताया कि वह चार दिनों से अधिक लगातार मैदान पर नहीं रह सकते, इसलिए उन्होंने निर्णय लिया है कि जब तक उनका शरीर अनुमति नहीं देता, तब तक वह लंबी प्रारूप से ब्रेक लेंगे. इसके चलते, चयनकर्ताओं ने उन्हें आगामी इरानी कप के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया टीम में शामिल नहीं किया. हालांकि, अय्यर 30 सितंबर से कानपुर में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ शुरू हो रही तीन-मैच की वनडे सीरीज में इंडिया ए टीम का नेतृत्व जारी रखेंगे.
ईरानी ट्रॉफी नहीं खेलेंगे श्रेयस अय्यर
अय्यर ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ रेड-बॉल मैच और दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन के खिलाफ लगातार कम स्कोर बनाए थे. सीनियर मेन्स सेलेक्शन कमेटी ने गुरुवार को इंडिया ए और रेस्ट ऑफ इंडिया दोनों टीमों की घोषणा कर दी है. ईरानी कप 1 अक्टूबर से नागपुर में खेला जाएगा, जिसमें रणजी ट्रॉफी 2024-25 विजेता विदर्भ का सामना रेस्ट ऑफ इंडिया से होगा. इसके लिए श्रेयस का चुनाव नहीं किया गया है. बीसीसीआई ने अपनी मीडिया एडवाइजरी में बताया कि इसके पीछे श्रेयस की पीठ की समस्या वजह बनी है.
इंडिया ए टीम (पहला वनडे मैच): श्रेयस अय्यर (C), प्रभसिमरन सिंह (WK), रियान पराग, आयुष बादोनी, सूर्यांश शेडगे, विप्राज निगम, निशांत सिंधु, गुरजपनीत सिंह, युधवीर सिंह, रवि बिश्नोई, अभिषेक पोरेल (WK), प्रियांश आर्या, सिमरजीत सिंह
इंडिया ए टीम (दूसरा और तीसरा वनडे मैच): श्रेयस अय्यर (C), तिलक वर्मा (VC), अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह (WK), रियान पराग, आयुष बादोनी, सूर्यांश शेडगे, विप्राज निगम, निशांत सिंधु, गुरजपनीत सिंह, युधविर सिंह, रवि बिश्नोई, अभिषेक पोरेल (WK), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह
रेस्ट ऑफ इंडिया टीम (इरानी कप): रजत पाटीदार (C), अभिमन्यु ईश्वरन, आर्यन जुयाल (WK), रुतुराज गायकवाड़ (VC), यश ढुल, शेख रस्सीद, ईशान किशन (WK), तनुश कोटियन, मानव सुथार, गुरनूर बरार, खलील अहमद, आकाश दीप, अंशुल कम्बोज, सारांश जैन
ये भी पढ़ें:-
दुर्लभ संयोग! अगर पाकिस्तान एशिया कप 2025 फाइनल में पहुंचा, तो 41 सालों में पहली बार होगा ऐसा
अक्खी दुनिया एक तरफ, मेरा बुमराह…, संजना ने पति जसप्रीत के लिए क्यों कहा ऐसा, देखें वीडियो
