ZOOM यूजर्स के अकाउंट हैक, 10 पैसे में बिक रहा 5 लाख यूजर्स का डेटा

500000 Zoom Accounts Hacked And Being Sold On Dark Web ब्लीपिंग कंप्यूटर की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 5 लाख से ज्यादा जूम अकाउंट डीटेल्स को डार्क वेब में बेचा जा रहा है. हैरानी की बात यह है कि लाखों लोगों का डेटा यहां सस्ते में बेचा जा रहा है. कई जगहों पर जूम यूजर्स का डेटा तो फ्री में ही बेचा जा रहा है.

5 Lakh Zoom Accounts Hacked And Being Sold On Dark Web : कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जारी लॉकडाउन की वजह से दुनिया भर में तेजी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप जूम के यूजर्स बढ़े हैं और अब प्राइवेसी को लेकर बड़ी समस्या आने लगी है.

ब्लीपिंग कंप्यूटर की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 5 लाख से ज्यादा जूम अकाउंट डीटेल्स को डार्क वेब में बेचा जा रहा है. हैरानी की बात यह है कि लाखों लोगों का डेटा यहां सस्ते में बेचा जा रहा है. कई जगहों पर जूम यूजर्स का डेटा तो फ्री में ही बेचा जा रहा है.

Also Read: लॉकडाउन में जूम क्लाउड मीटिंग ऐप की बढ़ी डिमांड, लेकिन जरा संभलकर करें इस्तेमाल

साइबर सिक्योरिटी इंटेलिजेंस फर्म Cyble की एक रिपोर्ट के मुकाबिक कई जूम अकाउंट्स डीटेल्स को एक हैकर फोरम पर बेचने के लिए अपलोड किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, जूम यूजर्स को इस बात का अंदाजा भी नहीं होता है कि उनका डेटा बेचा जा रहा है. इनमें यूजरनेम, पासवर्ड और यूजर द्वारा दर्ज की कई जानकारियां शामिल हैं.

बताते चलें कि कोरोना वायरस के फैलने के बाद जूम ऐप की डाउनलोडिंग में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला, लेकिन कुछ दिन बाद ही जूम ऐप प्राइवेसी को लेकर विवादों में आ गया. गूगल और टेस्ला जैसी कई बड़ी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को जूम ऐप इस्तेमाल करने से मना कर दिया.

Also Read: कोरोना वायरस : लॉकडाउन के बीच एप, सॉफ्टवेयर के जरिये हो रहें हैं लाइव लेक्चर

अब इसी बीच जूम ऐप के पांच लाख अकाउंट हैक होने की यह खबर आयी है. ब्लीपिंग कंप्यूटर ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि डार्क वेब पर जूम ऐप यूजर्स का डाटा मामूली कीमत $0.0020 यानी करीब 10 से 15 पैसे प्रति अकाउंट की दर से बिक रहा है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यह हैकिंग बाकायदा पासवर्ड और आईडी के जरिये हुई है, यानी हैकर्स को इसके बारे में पहले से जानकारी थी.

रिपोर्ट के अनुसार, जूम ऐप यूजर्स का जो डाटा हैकर्स तक पहुंचा है उनमें ई-मेल आईडी, पासवर्ड, मीटिंग का यूआरएल और होस्ट की जैसी जानकारियां शामिल हैं. इनमें से 290 अकाउंट कॉलेज और यूनिवर्सिटी से जुड़े हैं. इनमें यूनिवर्सिटी ऑफ वर्मोंट, फ्लोरिडा विश्वविद्यालय, कोलोराडो विश्वविद्यालय जैसे नाम शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >