YouTube ला रहा Shorts ऐप, जो देगा TikTok को टक्कर

YouTube working on Shorts app to take on TikTok : शॉर्ट वीडियो शेयरिंग ऐप टिकटॉक की लोकप्रियता को देखते हुए अब यूट्यूब भी शॉर्ट्स ऐप को लाने की तैयारी कर रहा है. यूट्यूब के इस नये ऐप में यूजर्स छोटे वीडियो तैयार कर उसे अपलोड कर पाएंगे.

YouTube working on Shorts app to take on TikTok : शॉर्ट वीडियो शेयरिंग ऐप टिकटॉक की लोकप्रियता को देखते हुए अब यूट्यूब भी शॉर्ट्स ऐप को लाने की तैयारी कर रहा है. यूट्यूब के इस नये ऐप में यूजर्स छोटे वीडियो तैयार कर उसे अपलोड कर पाएंगे.

खबर है कि कंपनी फिलहाल इस फीचर पर काम कर रही है और 2020 के अंत तक इसे लॉन्च कर दिया जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फीचर के जरिये यूट्यूब का लक्ष्य टिकटॉक से मुकाबला करना होगा.

बता दें कि टिकटॉक ऐप के आने के बाद यूट्यूब यूजर और क्रिएटर धीरे-धीरे टिकटॉक पर शिफ्ट होने लगे हैं. इससे यूट्यूब की चिंता बढ़ गई है. यूट्यूब अपना भारी यूजरबेस खोना नहीं चाहता, ऐसे में वह इन दिनों शॉर्ट्स ऐप पर जोरशोर से काम कर रहा है.

बताया जाता है कि टिकटॉक की तुलना में यूट्यूब शॉर्ट्स में काफी कुछ होगा. इनमें लाइसेंसी वीडियो, ऑडियो और म्यूजिक से जुड़ा काफी कंटेंट शामिल होगा. ऐसे में क्रिएटर्स को अपने वीडियो तैयार करने के लिए अलग-अलग तरह के ढेरों म्यूजिक का ऑप्शन मिल जाएगा.

रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल को बड़े लाइसेंस्ड म्यूजिक और सॉन्ग कैटेलॉग का भी फायदा होगा, जिसे क्रिएटर्स कंटेंट बनाने के लिए इस्तेमाल कर पाएंगे. बहरहाल ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि यूट्यूब कैसे नए फीचर को अपने मौजूदा ऐप में जगह देता है.

बताते चलें कि ByteDance द्वारा साल 2016 में चीन में टिकटॉक के वेरिएंट को Douyin के नाम से उतारा गया था. इस पर यूजर्स 3 से 60 सेकेंड के शॉर्ट वीडियोज बना कर शेयर करते थे. बाद में ByteDance ने musical.ly को खरीद कर इसे TikTok के साथ मर्ज कर दिया. तब इस ऐप को दुनियाभर में पेश किया गया और जल्द ही यह ऐप युवाओं के बीच काफी पॉपुलर हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >