इंडिया में फ्लेक्स-फ्यूल टू व्हीलर सेगमेंट में तेजी से कंपटीशन देखने को मिल रही है. कुछ महिने पहले तक इस सेगमेंट में सिर्फ एक बाइक थी, लेकिन अब 4 हो चुकी हैं. हीरो मोटोकॉर्प ने जून में Hero Splendor Plus Flex Fuel लॉन्च की, जबकि यामाहा ने हाल ही में YAMAHA FZ Blue Flex के साथ एंट्री मारी है. ये दोनों बाइक्स E20 से E85 तक के इथेनॉल मिली पेट्रोल पर चल सकती है. ऐसे में दोनों गाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है. यदि आपको भी कंफ्यूजन है, तो चलिए हम बताते हैं कि कीमत, इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सबसे आगे हैं.
YAMAHA FZ Blue vs Hero Splendor Plus में किसकी कीमत ज्यादा है?
दोनों बाइक्स की कीमत के बारे में बात करें, तो Hero Splendor Plus फ्लेक्स फ्यूल को 3 जून को शुरुआती एक्स शोरूम कीमत (दिल्ली) 82,710 रुपए में लॉन्च किया गया था. दूसरी ओर यामाहा ने FZ Blue Flex Fuel को बीते 10 जुलाई को 1,24,240 रुपए एक्स शोरूम प्राइस में मार्केट में उतारा है. थोड़े समय के लिए हीरो ने अपनी इस बाइक पर 4 हजार रुपए डिस्काउंट भी लाई, जिससे इसकी कीमत घटकर 78,710 रुपए हो गए.
YAMAHA FZ Blue vs Hero Splendor Plus में किसका इंजन पावरफूल?
दोनों बाइक्स की बॉडीवर्क पर नजर डालें, तो कंपनी ने पहले की तरह ही इंजन को बनाए रखा है. हालांकि, इंजन को हाई इथेनॉल सपोर्ट बनाने के लिए उसे उसी प्रकार से डिजाइन किया गया है. स्पलेंडर प्लस फ्लेक्स फ्यूल में 97.2 सीसी एयर-कूल्ड, सिंगल सिलेंडर लगा है, जो 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है. E85 पर चलने पर यह इंजन 8.6 ps पावर और 8.3 nm टॉर्क जेनरेट कर सकता है. हीरो का इसपर कहना है कि कंपनी ने इथेनॉल युक्त ईंधन के साथ कंपाटीबिलिटी सुनिश्चित करने के लिए फ्यूल पंप, ईसीयू कैलिब्रेशन, सील और फ्यूल लाइनों सहित 36 से अधिक कंपोनेंट्स में संसोधन किया है.
दूसरी ओर यामाहा एफजेड ब्लू फ्लेक्स फ्यूल में 149 सीसी का फ्यूल इंजेक्टेड इंजन लगा है, जो 5-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है. यह इंजन 11.7 ps पावर और 12.8 nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसके अलावा E20 से E85 तक ईंधन सपोर्ट कर सकता है.
YAMAHA FZ Blue vs Hero Splendor Plus में किसका फीचर्स बेहतर?
फीचर्स की बात करें, तो यामाहा प्रीमियम पैकेज कस्टमर्स को ऑफर करती है. इसमें फुली LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, LED टेललाइट्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, सिंगल चैनल ABS, साइलेंट स्टार्ट और टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन जैसे फीचर्स मिलते हैं.
वहीं, हीरो स्पलेंडर प्लस फ्लेक्स फ्यूल में कंपनी ने कम्यूटर-फोकस अप्रोच को बरकरार रखती है. इसमें फीचर्स के तौर पर डिजिटल एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हीरो का i-3S आइडियल स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम, साइड-स्टैंड-इंजन कट ऑफ, ट्यूबलेस टायर्स और दोनों में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं. कॉस्मेटिक बदलाव सिर्फ न्यू ग्राफिक्स तक ही है, जो इसे स्टैंडर्ड प्लस से अलग करते हैं.
ये भी पढ़ें: स्पोर्ट्स बाइक खरीदनी है? KTM RC 160 में मिलते हैं दमदार इंजन और प्रीमियम फीचर्स, कीमत भी 2 लाख से कम
