Yamaha EC-06 vs Ather Rizta: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन है असली बादशाह? देखें फुल कंपैरिजन

Yamaha ने अपना नया EC-06 लॉन्च कर दिया है. सिर्फ Yamaha का ब्रांड नाम ही नहीं, बल्कि बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस के मामले में भी ये स्कूटर अपने राइवल्स को कड़ी टक्कर देता नजर आ रहा है. इसी वजह से हमने Yamaha EC-06 और Ather Rizta Z का स्पेसिफिकेशन कम्पैरिजन किया है. आइए देखते हैं.

Yamaha ने आखिरकार इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में एंट्री मार दी है. कंपनी ने आज यानी 2 फरवरी 2026 को नया EC-06 लॉन्च कर दिया. इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 1.67 लाख रुपये रखी गई है. मतलब साफ है. ये सीधे प्रीमियम फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट को टारगेट करता है. इस सेगमेंट में पहले से नए-नए EV स्टार्टअप्स का दबदबा है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि Yamaha का EC-06, हाल ही में आए Ather Rizta Z के मुकाबले फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के मामले में कितना दम दिखा पाता है. आइए पता कर लेते हैं दोनों को आमने-सामने कर के.

टेक्निकल स्पेक्स में कौन आगे?

अगर टेक्निकल स्पेक्स की बात करें तो Yamaha ने अपना EC-06 इलेक्ट्रिक स्कूटर 4 kWh बैटरी पैक के साथ लॉन्च किया है. यह फुल चार्ज पर करीब 169km  तक चलने का दावा करता है. इसकी टॉप स्पीड 79 किमी/घंटा है. इसमें Eco, Standard और Power जैसे तीन राइडिंग मोड भी दिए गए हैं. साथ ही Reverse Parking Mode इसमें मिल जाता है.

वहीं दूसरी तरफ Ather Rizta Z भी दमदार ऑप्शन बनकर सामने आता है. इसमें अलग-अलग बैटरी पैक के ऑप्शन मिलते हैं. इसमें सबसे बड़ा 3.7 kWh बैटरी पैक है जो करीब 159km (IDC सर्टिफाइड) की रेंज देता है. इसकी टॉप स्पीड 80 किमी/घंटा है और इसमें भी तीन राइडिंग मोड के साथ Reverse Parking Mode दिया गया है.

कौन देता है ज्यादा फीचर्स?

अगर फीचर्स की बात करें तो Yamaha EC-06 अपने साथ LED हेडलैंप और टेललैंप लेकर आता है. इसमें एक LCD स्क्रीन दी गई है. इसमें स्पीड, बची हुई रेंज, बैटरी SOC जैसी जरूरी डिटेल्स रियल-टाइम में दिखती रहती है. साथ ही Yamaha की Connected R मोबाइल ऐप के जरिए इसमें कुछ स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स भी मिल जाते हैं.

वहीं Ather Rizta Z फीचर्स के मामले में थोड़ा ज्यादा हाई-टेक फील देता है. इसमें 7-इंच का TFT टचस्क्रीन मिलता है. स्क्रीन में इनबिल्ट Google Maps भी दिया गया है. यानी नेविगेशन के लिए अलग से मोबाइल देखने की जरूरत नहीं पड़ती. इसके अलावा इसमें AutoHold फीचर मिलता है. यह फीचर ढलान पर स्कूटर को कंट्रोल में रखने में मदद करता है. सिक्योरिटी के लिए इसमें Park Safe, Remote Immobilizer जैसे एंटी-थेफ्ट फीचर्स और वॉइस कमांड सपोर्ट भी मिलता है.

किसका स्टोरेज है ज्यादा? 

अगर स्टोरेज की बात करें तो Yamaha EC-06 में 24.5 लीटर का अंडर-सीट स्पेस मिलता है. इसमें आप हेलमेट या रोजमर्रा का सामान आराम से रख सकते हैं. लेकिन Ather Rizta Z इस मामले में एक कदम आगे निकल जाता है. इसमें 34 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है. साथ ही सामने 22 लीटर का अलग स्टोरेज स्पेस भी दिया गया है. यानी कुल मिलाकर इसमें 56 लीटर तक सामान रखने की जगह आपको मिल जाती है. खास बात ये है कि इसमें अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से स्मार्ट कम्पार्टमेंट भी दिए गए हैं.

किसकी कीमत है ज्यादा? 

अगर कीमत की बात करें तो Yamaha EC-06 सिर्फ एक ही वेरिएंट में आई है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹1,67,600 रखी गई है. वहीं Ather Rizta Z थोड़ा ज्यादा ऑप्शन देती है. इसका प्राइस करीब ₹1.23 लाख से शुरू होकर ₹1.58 लाख (एक्सटेंडेड रेंज वेरिएंट) तक जाता है. यानी बजट के हिसाब से देखें तो Rizta Z ज्यादा लोगों की पहुंच में आ सकती है. वहीं EC-06 थोड़ी प्रीमियम साइड की ओर जाती है.

यह भी पढ़ें: नए राइडर्स के लिए टॉप 5 125cc बाइक्स, स्टाइल, पावर और स्मूथ राइडिंग का मिलता है पर्फेक्ट कॉम्बो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >