108MP कैमरावाला स्मार्टफोन Mi10 5G 31 मार्च को लॉन्च करेगी Xiaomi

Xiaomi to Launch 108MP Camera Smartphone: चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi आगामी 31 मार्च को दोपहर 12:30 बजे भारत में 108 मेगापिक्सल कैमरावाला हैंडसेट लॉन्च करेगी. कंपनी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी है.

Xiaomi to Launch 108MP Camera Smartphone: चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi आगामी 31 मार्च को दोपहर 12:30 बजे भारत में 108 मेगापिक्सल कैमरावाला हैंडसेट लॉन्च करेगी. कंपनी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी है.

बताया जाता है कि यह शाओमी की Mi 10 सीरीज है. इस फ्लैगशिप सीरीज में 108 मेगापिक्सल कैमरे वाले Mi 10 और Mi 10 Pro स्मार्टफोन शामिल हैं. शाओमी पिछले काफी समय से इन स्मार्टफोन को टीज कर रही है.

इन स्मार्टफोन को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था. अब कंपनी ने अब अपने ट्विटर हैंडल का नाम ‘MiIndia #108MP is Here’ कर लिया है.

शाओमी के वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने भी Mi 10 सीरीज के भारत में लॉन्च को टीज किया है. अमेजन ने भी अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये स्मार्टफोन से जुड़ा टीजर रिलीज किया है.

इस बीच, मनु कुमार जैन ने एक ट्विटर पोस्ट के जरिये शाओमी के 108 मेगापिक्सल फोन के ‘महंगे’ होने का इशारा किया है.

जैन ने अपने ट्विटर पोस्ट में कहा है- Mi फैन्स, हमने इस 108 मेगापिक्सल फ्लैगशिप एक्सपीरियंस को भारत लाने में बहुत कड़ी मेहनत की है. हालांकि, मैं कहना चाहूंगा कि इस फ्लैगशिप के लिए हमें अलग प्राइसिंग मॉडल रखना पड़ सकता है.

शाओमी के इन दोनों स्मार्टफोन में कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. फोन के बैक में मेन कैमरा 108 मेगापिक्सल का है और इनमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया गया है.

Mi 10 स्मार्टफोन की चीन में शुरुआती कीमत 3,999 युआन (लगभग 42,300 रुपये) और Mi 10 Pro की शुरुआती कीमत 4,999 युआन (लगभग 53,000 रुपये) है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >