कभी बंद हो गई थीं ये बाइक कंपनियां, आज 100 साल बाद भी दुनिया भर में बज रहा है इनका डंका

World Motorcycle Day 2026 के मौके पर आइए जानते हैं उन दिग्गज बाइक ब्रांड्स की दिलचस्प कहानी, जिन्होंने एक सदी से भी लंबे सफर में उतार-चढ़ाव, बंद होने का दौर और कई चुनौतियां देखीं. फिर भी इनकी विरासत और पॉपुलैरिटी आज भी बरकरार है.

World Motorcycle Day 2026 उन पुरानी मोटरसाइकिल कंपनियों को याद करने का भी मौका है जिन्होंने दुनिया की टू-व्हीलर इंडस्ट्री को नई पहचान दी. इन कंपनियों का इतिहास 100 साल से भी ज्यादा पुराना है. खास बात यह है कि आज भी ये दुनिया भर के राइडर्स के बीच पॉपुलर हैं. एक सदी से भी ज्यादा पुराने इतिहास वाली ये ब्रांड्स युद्धों, आर्थिक संकटों और तकनीकी क्रांतियों जैसे कई बड़े बदलावों की गवाह रही हैं. इसके बावजूद, समय के साथ खुद को लगातार बेहतर बनाते हुए ये आज भी दुनिया भर के राइडर्स के बीच उतनी ही पॉपुलर बनी हुई हैं.

Indian Motorcycle (1901)

1901 में शुरू हुई इंडियन मोटरसाइकिल दुनिया की सबसे पुरानी और मशहूर बाइक ब्रांड्स में से एक है. अपने शुरुआती दौर में इस कंपनी ने इतनी तेजी से पॉपुलैरिटी हासिल की कि कई बार इसकी बिक्री Harley-Davidson से भी ज्यादा रही. हालांकि, दूसरे विश्व युद्ध के बाद कंपनी को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा और आखिरकार 1953 में इसका कारोबार बंद हो गया.

इसके बाद 2000 के दशक की शुरुआत में ब्रांड को फिर से जिंदा करने की कोशिशें की गईं, लेकिन खास सफलता नहीं मिली. कहानी में बड़ा मोड़ तब आया जब Polaris Inc. ने इंडियन मोटरसाइकिल को खरीद लिया. इसके बाद ब्रांड ने शानदार वापसी की और आज यह दुनिया भर में अपनी दमदार, प्रीमियम और मॉडर्न मोटरसाइकिलों के लिए जाना जाता है.

Royal Enfield (1901)

120 साल से भी ज्यादा पुराने इतिहास के साथ Royal Enfield दुनिया के सबसे पुराने मोटरसाइकिल ब्रांड्स में से एक है. ये आज भी लगातार प्रोडक्शन में है. इसकी शुरुआत ब्रिटेन में हुई थी, लेकिन 1960 के दशक के आखिर में इसका सफर भारत पहुंचा. यहां इस ब्रांड को नई पहचान और जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली.

यह भी पढ़ें: 1,948cc का इंजन, कीमत सिर्फ ₹5 लाख, क्या आपको पता है भारत की पहली SUV कार का नाम?

समय के साथ Royal Enfield ने ऐसी मोटरसाइकिलें बनाकर अपनी अलग पहचान बनाई, जो सादगी, मजबूती और शानदार रोड प्रेजेंस के लिए जानी जाती हैं. आज भी कंपनी अपनी बाइक्स में क्लासिक और रेट्रो डिजाइन का आकर्षण बनाए रखते हुए मॉडर्न टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग का बेहतरीन मिक्सचर पेश करती है.

Norton Motorcycles (1902)

कभी रेसिंग और परफॉर्मेंस मोटरसाइकिलों की दुनिया में नॉर्टन का दबदबा हुआ करता था. 20वीं सदी की शुरुआत में इस ब्रिटिश ब्रांड ने कई बड़ी सफलताएं हासिल कीं और बाइक प्रेमियों के बीच अपनी खास पहचान बनाई. लेकिन समय के साथ पैसों की तंगी और बार-बार बदलते मालिकाना हक ने कंपनी को कमजोर कर दिया. इसके चलते इसका प्रोडक्शन बंद हो गया. ब्रांड के नाम के अधिकार भी कई बार अलग-अलग हाथों में गए, जिससे इसकी कहानी और भी जटिल बन गई.

हालांकि, नॉर्टन को फिर से जिंदा करने की कई कोशिशें की गईं. आज यह पॉपुलर ब्रांड TVS Motor Company के हाथ में है और एक नए अध्याय की शुरुआत कर रहा है.

यह भी पढ़ें: 1993 में लॉन्च हुई थी इंडिया की पहली इलेक्ट्रिक कार, नाम ऐसा कि सुनते ही चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >