WhatsApp Update: किसी भी वक्त बंद हो सकता है आपका व्हॉट्सऐप अकाउंट; कहीं आप भी तो नहीं कर रहे यह गलती?

1 / 1
WhatsApp Update: किसी भी वक्त बंद हो सकता है आपका व्हॉट्सऐप अकाउंट; कहीं आप भी तो नहीं कर रहे यह गलती?
फुल स्क्रीन में देखें

WhatsApp Update: किसी भी वक्त बंद हो सकता है आपका व्हॉट्सऐप अकाउंट; कहीं आप भी तो नहीं कर रहे यह गलती?

why my whatsapp not working – यूजर सेफ्टी रिपोर्ट यह बताती है कि कंपनी को कितनी शिकायतें मिली हैं. वहीं कंपनी ने व्हॉट्सऐप के अलावा जुलाई 2023 में भारत में फेसबुक से 21 मिलियन खराब सामग्री वाले अकाउंट को बंद किया गया. वहीं जुलाई माह में भी इंस्टाग्राम से 5.9 मिलियन खराब सामग्री को भी डिलीट किया गया.

WhatsApp Monthly User Safety Report : आईटी रूल 2021 के तहत सोशल मीडिया कंपनियां हर महीने मंथली यूजर सेफ्टी रिपोर्ट जारी करती हैं. इस क्रम में मेटा ने जुलाई महीने के लिए व्हॉट्सऐप की सेफ्टी रिपोर्ट जारी की है.

कंपनी ने जुलाई में 72 लाख भारतीय अकाउंट्स को प्लैटफॉर्म से बैन किया है. कंपनी ने बताया है कि 1 से 31 जुलाई के बीच उसने 72,28,000 व्हॉट्सऐप आकउंट पर प्रतिबंध लगाया है, जबकि 31,08,000 खातों को बिना किसी शिकायत के पहले ही बैन कर दिया गया था.

व्हॉट्सऐप में अगर भारत की बात करें, तो इस पर 550 मिलियन एक्टिव यूजर्स हैं. जुलाई माह में कंपनी को 11,067 शिकायतें मिलीं थीं, जिनमें से कंपनी ने सिर्फ 72 पर एक्शन लिया था.

यूजर सेफ्टी रिपोर्ट यह बताती है कि कंपनी को कितनी शिकायतें मिली हैं. वहीं कंपनी ने व्हॉट्सऐप के अलावा जुलाई 2023 में भारत में फेसबुक से 21 मिलियन खराब सामग्री वाले अकाउंट को बंद किया गया. वहीं जुलाई माह में भी इंस्टाग्राम से 5.9 मिलियन खराब सामग्री को भी डिलीट किया गया.

व्हॉट्सऐप उन अकाउंट को बैन करता है, जो कंपनी की टर्म्स एंड कंडीशन के खिलाफ जाकर प्लैटफॉर्म पर एक्टिव होते हैं. अगर आप व्हॉट्सऐप पर अश्लील, गैर कानूनी, मानहानिकारक, धमकाने, नफरत फैलाने या अन्य गलत कामों में लिप्त होते हैं तो कंपनी आपका अकाउंट बैन कर सकती है. अगर आप नहीं चाहते कि आपका अकाउंट बैन हो, तो इसके लिए कंपनी के टर्म्स एंड कंडीशन को जरूर फॉलो करें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >