Maruti EV: मारुति की इलेक्ट्रिक कार अब तक क्यों नहीं आयी? कंपनी ने बतायी वजह

Maruti EV: टाटा, ह्युंडई और एमजी मोटर्स जैसी कंपनियों ने तो अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च भी कर दी हैं. वहीं, देश की टॉप कार कंपनी मारुति सुजुकी इस रेस में पिछड़ती नजर आ रही है. इसकी वजह कंपनी ने बतायी है.

Maruti Suzuki EV News: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और दिनोंदिन बढ़ रहे प्रदूषण के असर को कम करने के लिए भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग बढ़ रही है. इस डिमांड को देखते हुए लगभग सारी कंपनियां इलेक्ट्रिक वाहनों पर काम कर रही हैं. टाटा, ह्युंडई और एमजी मोटर्स जैसी कंपनियों ने तो अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च भी कर दी हैं. वहीं, देश की टॉप कार कंपनी मारुति सुजुकी इस रेस में पिछड़ती नजर आ रही है. इसकी वजह कंपनी ने बतायी है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों की है मांग सीमित

मारुति सुजुकी के CEO आरसी भार्गव ने एक इंटरव्यू में कहा कि भारतीय मार्केट के इलेक्ट्रिक सेगमेंट में हम पीछे हैं, लेकिन अब भी हमें बाजार में मांग सीमित नजर आ रही है. वास्तव में भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री बहुत कम है. उन्होंने आगे कहा कि जब तक देश में हर महीने 10,000 से अधिक इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री ना होने लगे, तब तक कंपनी कोई भी इलेक्ट्रिक कार देश में उतारने का कोई इरादा नहीं रखती.

Also Read: Maruti Baleno Cross के फीचर्स आये सामने, यहां पाएं खूबियों की जानकारी
2025 में आयेगी मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार

मारुति सुजुकी 2025 तक अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की योजना पर काम कर रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कार पहले भारत में लॉन्च की जाएगी और इसके बाद जापान और यूरोप के बाजारों में इसे पेश किया जाएगा. जानकारी के अनुसार, यह कार बहुत हद तक मारुति सुजुकी की वैगनआर की तरह होगी. साल 2019 में सुजुकी इसे पेश कर चुकी है. वैगनआर EV टेस्टिंग के दौरान कई बार स्पॉट की गई है. इसमें रेडिएटर ग्रिल को स्लिम ब्लिंकिंग ट्रिम पीस के साथ जोड़ा गया है, जो हेडलाइट्स के साथ जुड़ी हुई है. इसे नयी हेडलाइट्स और पीछे के बंपर को पूरी तरह से नया रूप दिया गया है.

Also Read: 5 लाख रुपये से भी सस्ती Maruti की यह 7 सीटर कार लोगों को आ रही बेहद पसंद, जानें खूबियां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >