17 साल पुरानी Toyota Fortuner को आज तक नहीं बेच पाए CID के दया, वीडियो में बताई वजह

CID के दया अपनी Toyota Fortuner के साथ आज भी गहरा जुड़ाव रखते हैं. इसलिए 17 साल बाद भी उन्होंने इसे नहीं बेचा. उन्होंने बताया कि समय के साथ भी इस SUV की मजबूती, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और खास यादें उन्हें इससे अलग नहीं होने देतीं.

भारत में Toyota Fortuner सिर्फ एक SUV नहीं, बल्कि एक अलग ही फैन फॉलोइंग वाली गाड़ी है. जो भी इसे खरीद लेता है, वो इसके बारे में बात करना बंद ही नहीं करता. इसकी सबसे बड़ी वजह है इसकी जबरदस्त भरोसेमंद परफॉर्मेंस और लॉन्ग लाइफ है. हाल ही में CID (Sony TV शो) फेम दयानंद शेट्टी (जिन्हें लोग ‘दया’ के नाम से जानते हैं) ने एक वीडियो शेयर किया है. इसमें उन्होंने बताया कि वो अपनी 16 साल पुरानी Toyota Fortuner को आज तक क्यों नहीं बेच पाए, और क्यों ये SUV उनके दिल के इतने करीब है. आइए देखते हैं वीडियो को.

दया का Fortuner के लिए दिल से निकला प्यार

ये वीडियो दया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है. इसमें वो अपनी Toyota Fortuner को लेकर अपनी सच्ची राय बताते नजर आ रहे हैं. वीडियो की शुरुआत में ही वो कहते हैं कि यह खास वीडियो उन्होंने अपनी Fortuner के लिए अपने प्यार को दिखाने के लिए रिकॉर्ड किया है. इसके बाद वो बताते हैं कि उन्होंने यह गाड़ी साल 2010 में खरीदी थी. उससे पहले उनके पास Toyota Innova थी, जिसे वो एक बेहतरीन और भरोसेमंद कार मानते हैं.

17 साल बाद भी Fortuner आज भी है दया के साथ

हालांकि वह अपनी गाड़ी अपग्रेड करना चाहते थे, और उस समय Toyota Fortuner बिल्कुल नई-नई आई थी, इसलिए उन्होंने उसे खरीद लिया. दया आगे बताते हैं कि 2026 में यह कार 17 साल पुरानी हो चुकी है. पहले 5, 10 और 15 साल के बाद उन्होंने इसे बेचकर नई गाड़ी लेने का सोचा, लेकिन हर बार कुछ न कुछ ऐसा हुआ कि फैसला टलता रहा. उन्होंने यह भी बताया कि Fortuner लेने के बाद उन्होंने कुछ और गाड़ियां भी खरीदीं, लेकिन 5-6 साल इस्तेमाल करने के बाद उन्हें बेच दिया. इसके बावजूद Fortuner के साथ उनका एक अलग ही लगाव बन गया, और वह इसे कभी भी नहीं छोड़ पाए.

सालों बाद भी Fortuner का लुक है एकदम दमदार

आखिर में वह गाड़ी से बाहर आते हैं और इसके एक्सटीरियर डिजाइन को दिखाते हैं. साथ ही बताते हैं कि 17 साल बाद भी यह कार आज भी कितनी शानदार लगती है. दया ये भी कहते हैं कि Toyota ने इसके लुक को लगभग वैसा ही रखा है और यह गाड़ी आज भी बिल्कुल साफ-सुथरी और बेहतरीन हालत में है. वीडियो से यह भी पता चलता है कि यह Fortuner Type 2 मॉडल है, लेकिन जैसा कि बताया गया है, गाड़ी 17 साल पुरानी है. उस समय कंपनी Type 1 मॉडल ऑफर करती थी, इसलिए चांसेस हैं कि इस Fortuner को बाद में कभी Type 2 लुक में मॉडिफाई या कन्वर्ट किया गया हो.

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु के शख्स ने 40 साल पुराने Kinetic स्कूटर को रखा संभालकर, अब खरीदा उसी का नया EV मॉडल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >