WhatsApp मैसेज खुल कर नहीं कर पायेंगे फॉरवर्ड, जानिए इसके पीछे का Corona कनेक्शन

WhatsApp reduces Forward Message Limit to one Chat at a Time to fight Fake News During COVID 19 Outbreak नयी दिल्ली : व्हाट्सऐप ने कोरोना वायरस संकट के बीच गलत खबरें और जानकारियां फैलने की समस्या से निपटने के लिए संदेश फॉरवर्ड (साझा करने) के नियमों में बदलाव किया है और अब ज्यादा फॉरवर्ड होने वाले संदेशों को एक बार में एक जगह भेजने की सीमा लगा दी है. अभी तक यह सीमा सीमा पांच लोगों या समूहों तक की थी.

WhatsApp reduces Forward Message Limit to one Chat at a Time to fight Fake News During COVID 19 Outbreak नयी दिल्ली : व्हाट्सऐप ने कोरोना वायरस संकट के बीच गलत खबरें और जानकारियां फैलने की समस्या से निपटने के लिए संदेश फॉरवर्ड (साझा करने) के नियमों में बदलाव किया है और अब ज्यादा फॉरवर्ड होने वाले संदेशों को एक बार में एक जगह भेजने की सीमा लगा दी है. अभी तक यह सीमा सीमा पांच लोगों या समूहों तक की थी.

फेसबुक के स्वामित्व वाली मेसेंजिंग ऐप व्हाट्सऐप मंगलवार को एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, हम नया फीचर पेश कर रहे हैं. इससे अब संदेशों को एक बार में केवल एक चैट में फॉरवर्ड किया जा सकेगा. हमने संदेशों के फॉरवर्ड होने की संख्या में उल्लेखनीय बढ़त देखी है. इस नये फीचर से उपयोक्ता भ्रामक जानकारियों को फैलने से रोकने में योगदान कर सकते हैं.

पिछले साल व्हाट्सऐप ने संदेश के साथ यह जानकारी देने की शुरुआत भी की थी कि इसे फॉरवर्ड किया गया है या नहीं. यह कदम उसने फर्जी खबरों को फैलने से रोकने के लिए विभिन्न देशों की सरकार के दबाव बनाने के बाद उठाया था.

कोरोना वायरस के सामुदायिक फैलाव को रोकने के लिए किये गए लॉकडाउन (सार्वजनिक पाबंदी) के दौरान व्हाट्सऐप जैसे ऐप का उपयोग बढ़ा है. कंपनी ने कहा कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लोग सामुदायिक दूरी (सोशल डिसटेंसिंग) का पालन कर रहे हैं. इस वजह से वह अपने दोस्तों, परिवारों से दूर हैं और उनसे बातचीत करने या वीडियो चैट करने के लिए व्हाट्सऐप पर निर्भर कर रहे हैं.

लोग डॉक्टर, शिक्षक या पृथक रह रहे परिजनों से व्हाट्सऐप पर बातचीत कर रहे हैं. ऐसे में फर्जी खबरों के प्रसार को रोकने के लिए कंपनी की ओर से यह कदम उठाया गया है. ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक, कंपनी का मानना है कि इस तरह के संदेशों के प्रसार को सीमित करना अहम है ताकि व्हाट्सऐप लोगों के लिए एक निजी वार्तालाप की जगह बनी रहे.

कंपनी ने कहा कि संदेश फॉरवर्ड को सीमित करने के उसके पिछले कदमों से फॉरवर्ड किये गए संदेशों में 25 प्रतिशत की कमी लाने में मदद मिली है. भारत में व्हाट्सऐप का उपयोग करने वालों की संख्या 40 करोड़ से अधिक है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >