WhatsApp Desktop पर अब मिलेंगे और भी कमाल के फीचर्स, यहां पाएं इससे जुड़ी हर डिटेल

अगर आप WhatsApp Desktop का इस्तेमाल करते हैं तो बता दें, WhatsApp डेस्कटॉप पर अब आपको कई नये और एडवांस्ड फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं. यह फीचर्स आपके यूजर एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाने वाले हैं.

WhatsApp Desktop New Feature: व्हाट्सऐप आये दिन अपने प्लैटफॉर्म पर कई तरह के बदलाव करता रहता है. दरअसल इन बदलावों के पीछे कंपनी का मकसद यूजर्स के ऐप इस्तेमाल करने के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना है. अगर आप भी WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं और वह भी अपने डेस्कटॉप पर तो आपके लिए भी इस नये फीचर का पता होना बेहद जरुरी है. चलिए WhatsApp के इस नये फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं.

WhastApp Web पर मिलेगी अब यह सुविधा

WhatsApp केवल अपने स्मार्टफोन ऐप के लिए ही नहीं बल्कि इस बार अपने डेस्कटॉप वर्जन के लिए भी नये फीचर्स लेकर आया है. इस नये फीचर की मदद से अब आप जब भी प्लैटफॉर्म पर कोई फोटो, वीडियो, Gif या डॉक्यूमेंट शेयर करेंगे तो उसके साथ कैप्शन भी ऐड कर सकेंगे. यह कैप्शंस आपकी मदद करेंगे किसी भी डॉक्यूमेंट को एक्सप्लेन करने में. बता दें फिलहाल यह फीचर सभी के लिए उपलब्ध नहीं कराई गयी है. फिलहाल, इसे कुछ Beta यूजर्स के लिए ही पेश किया गया है.

Also Read: WhatsApp Poll Feature: क्या है व्हाट्सऐप का पोल फीचर और कैसे करता है काम? जानें
WhastApp Desktop यूजर्स को मिलेगी स्क्रीन लॉक करने की सुविधा

कुछ ही साल पहले WhatsApp अपने Android और iOS यूजर्स के लिए स्क्रीन लॉक फीचर लेकर आया था. लेकिन, अब कंपनी इस फीचर को डेस्कटॉप यूजर्स के लिए भी लाने की तैयारी कर रही है. शुरूआती दौर में इस फीचर को केवल Beta यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा लेकिन, बाद में यह फीचर सभी यूजर्स तक पहुंचा दी जाएगी. WhatsApp Desktop पर इस फीचर को जोड़े जाने के बाद आपको प्लैटफॉर्म पर एक्स्ट्रा सिक्योरिटी मिल जाएगी. अब यह फीचर पूरी तरह से किस तरह से काम करेगा इसका पता तो इसके आने के बाद ही चल सकेगा. लेकिन, रिपोर्ट्स की अगर माने तो यह एक ऑप्शनल फीचर होगा और यूजर अपनी मर्जी के हिसाब से कभी भी इस फीचर से बाहर हो सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >