देश में इलेक्ट्रिक स्कूटरों का बाजार तेजी से बढ़ता जा रहा है. पेट्रोल के बढ़ते दामों के चलते लोग अब ई-स्कूटर्स खरीद रहे हैं. ऐसे में अब ईवी बनाने वाली कंपनियों के बीच भी ग्राहकों को बढ़िया ऑफर देने की रेस लगी है. इसी में एक नाम सिंपल एनर्जी कंपनी की Simple One का नाम आता है, जो काफी पॉपुलर भी है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.49 लाख रुपये है. यदि आप भी इसे घर लाने का प्लान बना रहे हैं, तो उससे पहले इसके बारे में जानना जरूरी है. इस आर्टिकल में हम आपको सिंपल वन के हर एक फीचर के बारे में बताएंगे, जिससे खरीदना आपके लिए और आसान बन सकता है.
Simple One ई-स्कूटर कितने वेरिएंट में आते हैं?
सिंपल वन मार्केट में फिलहाल 3 वेरिएंट में उपलब्ध है. पहला Simple OneS है, जिसमें 3.7 kWh का बैटरी पैक आता है और इसकी टॉप स्पीड 90 kmph है, जबकि रेंज 190 किलोमीटर तक है. दूसरा One 4.5 kW है जिसमें 4.5 kWh वाला बैटरी पैक है जो 236 किमी की रेंज देता है. तीसरा One 5kWh है जिसमे 5.0 kWh बैटरी लगा है जिसकी क्षमता 265 किलोमीटर रेंज और 115 kmph स्पीड की है.
Simple One कनेक्टिविटी
5kWH वेरिएंट वाला Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर कनेक्टिविटी के मामले में सबसे शानदार है. इसके सभी वेरिएंट में 7 इंच का TFT टचस्क्रीन कंसोल मिलता है. इसमें 4G LTE, ब्लूटूथ सपोर्ट, इन-बिल्ट-मैप, नेविगेशन और OTA (ओवर-द-एयर) जैसे कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं.
ये भी पढ़ें:TVS, Ola या Hero, कौन है सबसे तेज चलने वाला ई-स्कूटर? कीमत 49,999 रुपये से शुरू
Simple One राइडिंग फीचर्स
इसके अलावा इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपकी राइडिंग एक्सपिरियंस को शानदार बनाने के लिए कई मोड दिए गए हैं. इस स्कूटर में कंपनी ने ग्राहकों के लिए कुल 6 राइडिग मोड्स ऑफर किए हैं, जिसमें Eco X, Eco, Ride, Air, Sonic और Sonic X शामिल हैं. ये सभी अलग-अलग कंडीशन में परफॉर्मेंस और रेंज को बैलेंस करते हैं.
Simple One सेफ्टी फीचर्स
इस स्कूटर में कंपनी ने सेफ्टी का भी भरपूर ध्यान रखा है. इसमें स्मार्ट सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. इस गाड़ी को ड्रॉप सेफ (स्कूटर गिरने पर मोटर कट-ऑफ), सुपर होल्ड (हिल होल्ड की तरह काम करने वाला) और रैपिड ब्रेक (जोर से ब्रेक लगाने पर आगे की लाइट ब्लिंक) मिले हैं. इसके अलावा बेहतर सुरक्षा के लिए फ्रंट में डिस्क ब्रेक और कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) या एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) दिया गया है. इसमें रिवर्स फॉरवर्ड पार्किंग असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और फॉलो-मी-होमलाइट भी दिए गए हैं.
