CIER: खो चुके और चोरी हुए मोबाइल फोन वापस पाना हुआ आसान, जानिए क्या है खास

CEIR पोर्टल की मदद से कोई भी व्यक्ति अपने चोरी अथवा गायब मोबाइल फोन को ब्लाक कर सकेगा और पुलिस इसी पोर्टल की मदद से आसानी से मोबाइल ढूंढ सकेगी. इसके साथ ही मोबाइल फोन का कोई भी गलत इस्तेमाल नहीं कर सकेगा.

CEIR New Portal: अगर आपका मोबाइल कहीं गिर गया, चोरी हो गया या कहीं छूट गया तो अब डरने की कोई बात नहीं है. लोगों को डर रहता है कि कोई फोन के डेटा का गलत इस्तेमाल न करे. फोटो या वीडियो लेकर ब्लैकमेल न करे. इस समस्या का समाधान अब आसानी से हो सकेगा. अब आपका मोबाइल तुरंत ब्लॉक तो होगा ही, साथ ही उसके वापस मिलने की उम्मीद भी रहेगी. इसके लिए भारत सरकार ने हाल ही में सेंट्रल इक्यूमेंट आईडेंटी रजिस्टर (CEIR) पोर्टल लॉन्च किया है, जिसकी मदद से कोई भी व्यक्ति अपने चोरी अथवा गायब मोबाइल फोन को ब्लाक कर सकेगा और पुलिस इसी पोर्टल की मदद से आसानी से मोबाइल ढूंढ सकेगी. इसके साथ ही मोबाइल फोन का कोई भी गलत इस्तेमाल नहीं कर सकेगा.

आईएमईआई नंबर से ब्लॉक होगा फोन

सन 2019 में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इस पोर्टल को महाराष्ट्र और दिल्ली में शुरू किया गया था. इसमें सफलता मिलने के बाद इसे पूरे देश में शुरू किया गया है. सीईआईआर पोर्टल की मदद से खो जाने वाले फोन को आईएमईआई नंबर की मदद से ब्लॉक किया जा सकता है. यह प्लैटफार्म मोबाइल फोन निर्माता कंपनी और टेलीकॉम ऑपरेटर के साथ मिलकर काम करता है.

Also Read: Smartphone का लॉक PIN, Password या Pattern भूल गए हैं, तो ऐसे करें आसानी से Unlock
सीईआईआर पोर्टल : क्या है खास?

सीईआईआर पोर्टल के आ जाने से मोबाइल फोन ब्लॉक कराने के लिए अब थाने में चोरी की FIR या गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराना अनिवार्य नहीं होगा. अब मोबाइल उपभोक्ता पोर्टल के जरिये यह काम ऑनलाइन कर सकते हैं. सीईआईआर की मदद से मोबाइल ब्लॉक करने के बाद कोई नहीं उसका गलत उपयोग नहीं कर पाएगा. यदि कोई व्यक्ति मोबाइल का सिम कार्ड बदलकर दूसरा सिम लगा कर फोन का उपयोग करना चाहेगा, तो वह चालू तो नहीं ही होगा, लेकिन पुलिस को उसके बारे में जानकारी मिल जाएगी. इससे पुलिस को फोन ढूंढने में आसानी रहेगी.

मोबाइल फोन को ऐसें करें ब्लॉक

जिस उपभोक्ता का मोबाइल खो गया हो, गिर गया हो या चोरी हो गया है इसकी रिपोर्ट अपने नजदीकी थाने पर दर्ज कराएं और फिर CEIR पोर्टल (www.ceir.gov.in) पर जाकर मोबाइल का आईएमईआई नंबर ब्लॉक कराना होगा. रिपोर्ट दर्ज कराते ही गायब या चोरी हुए मोबाइल में कोई भी यूज करेगा, तो इसकी सूचना पुलिस को CIER पोर्टल के जरिये मिल जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >