60 हजार रुपये से कम में आने वाली TVS Sport 110 में क्या-क्या मिलता है? जानें इसके हरेक फीचर

TVS Sport, देश की सबसे किफायती बाइक में से एक, ₹60 हजार से कम कीमत में शानदार फीचर्स के साथ आती है. आइए जानें इसमें मिलने वाले खास फीचर्स, इंजन और माइलेज के बारे में.

यदि आप लो बजट में एक ऐसी मोटरसाइकिल की तलाश कर रहे हैं और जेब ज्यादा ढीली न हो, तो TVS Sport 110 आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकती है. यह देश में टीवीएस की सबसे कम दाम वाली बाइक है, जिसे कंपनी द्वारा पर विशेष रूप से लो एक्सपेंस और लॉंग टाइम तक टिकाऊ परफॉर्मेंस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इस गाड़ी की शुरुआती एक्स शोरूम (दिल्ली) कीमत 58,750 रुपये है. हालांकि, इस टू-व्हीलर में ज्यादा प्रीमियम फीचर्स कंपनी की ओर से ऑफर नहीं किए जाते हैं, लेकिन डेली अप-डाउन के हिसाब से क्या-क्या इसमें मिलता है? चलिए हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं.

TVS Sport 110: कम्फर्ट फीचर्स 

60 हजार रुपये से कम कीमत में आने वाली टीवीएस स्पोर्ट में कंपनी ने राइडिंग एक्सपिरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें एक्स्ट्रा लॉंग सीट, ऑल गियर इलेक्ट्रिक स्टार्ट, एल्यूमिनीयम ग्रैब रेल, यूएसबी चार्जर, टेलीस्कोपिक ऑइल डैम्प्ड, शॉक एब्जॉर्बर और 5-स्टेप एडजस्टेबल हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर जैसे फीचर्स लगाए गए हैं. ये फीचर्स खासकर ग्रामीण क्षेत्रों वाली सड़कों पर बेहतर परफॉर्मेंस देने के लिए कंपनी ने ऑफर किया है.

TVS Sport 110: स्टाइल फीचर्स 

भले ही इस बाइक की कीमत अधिक नहीं रखी है, लेकिन इतने में राइडिंग को शानदार बनाने के लिए अच्छे स्टाइलिश फीचर्स दिए गए हैं. इसमें स्टाइलिश डेकल, ऑटोमैटिक हेडलाइट ऑन फॉर एनहैंड्स सेफ्टी, स्पोर्टी हेडलैंप, प्रीमियम 3डी लोगो, ऑल-न्यू ग्राफिक्स एंड स्पोर्टी डिजाइन और न्यू सेल्फ स्टार्ट विद बोल्ड लुक जैसे फीचर्स ऑफर किए गए हैं.

ये भी पढ़ें: Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर में क्या-क्या मिलता है? खरीदने से पहले जानें इसका हर एक फीचर

TVS Sport 110: इंजन और माइलेज 

इस टीवीएस स्पोर्ट बाइक में 109.7 सिसी का सिंगल सिलेंडर, 4 स्ट्रोक, फ्यूल इंजेक्शन, एयर कूल्ड स्पार्क इग्नीशन इंजन मिलता है. यह इंजन 7350 rpm पर 6.3 kW मैक्स पावर और 4500 rpm पर 8.07 nm टॉर्क जेनरेट करने का पावर रखता है. इसे 4 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. इसमें ETFi यानि (Eco Thrust Fuel Injection Technology) सिस्टम मिलता है, जिससे बेहतर माइलेज मिलने की उम्मीद होती है. इसका ARAI क्लेम्ड माइलेज 80 kmpl है, लेकिन रियल वर्ल्ड में यह बाइक 70 से 75 किलोमीटर प्रति लीटर तक माइलेज दे सकता है. 

TVS Sport 110: कलर विकल्प

टीवीएस सपोर्ट कुल 3 अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ आती हैं, जिसमें (Sefl Start ES में) स्टारलाइट ब्लू, ऑल ब्लैक, ऑल ग्रे और ऑल रेड शामिल हैं. वहीं, (Self Start ES+) में दो कलर विकल्प ब्लैक नियॉन और ग्रे रेड शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: 70 हजार रुपये से कम में आने वाली Honda Shine 100 में क्या-क्या मिलता है? जान लें इसके हर फीचर


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivansh Shekhar

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >