अगर आप कम बजट में ऐसी बाइक ढूंढ रहे हैं जो डेली यूज में भरोसेमंद हो और जेब पर भी भारी न पड़े, तो Honda Shine 100 आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकती है. यह भारत में Honda की सबसे सस्ती मोटरसाइकिल है, जिसे खास तौर पर कम रनिंग कॉस्ट और लंबे समय तक टिकाऊ परफॉर्मेंस को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 65,642 रुपये है. हालांकि, इसमें आपको प्रीमियम फीचर्स की लंबी लिस्ट नहीं मिलेगी, लेकिन रोजाना की जरूरतों के लिए यह क्या-क्या ऑफर करती है? आइए जानते हैं.
Honda Shine 100: कन्वीनियंस फीचर्स
इसमें आपको पूरी तरह एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है, जिसमें सिर्फ स्पीडोमीटर, ओडोमीटर और फ्यूल गेज की डिटेल्स दिखाई देती है. हैरानी की बात यह है कि इसमें ट्रिपमीटर भी नहीं दिया गया है. अगर Honda इसमें ट्रिपमीटर और एक क्लॉक जोड़ देती, तो डेली यूज करने वाले राइडर्स के लिए यह काफी काम की चीज होती.
बाइक में कोई डिजिटल डिस्प्ले, USB चार्जिंग पोर्ट या Bluetooth कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं भी नहीं मिलतीं. वहीं, Shine 100 में अलॉय व्हील्स तो दिए गए हैं, लेकिन इनके साथ ट्यूब वाले टायर मिलते हैं.
ये भी पढ़ें: मार्केट में छा गया यह इलेक्ट्रिक स्कूटर, जून 2026 में पहली बार बिकीं 4,436 यूनिट्स, जानें इसकी खासियत
Honda Shine 100: सेफ्टी फीचर्स
Honda Shine 100 में स्टैंडर्ड तौर पर Combined Braking System (CBS) मिलता है. इसका फायदा यह है कि जैसे ही आप रियर ब्रेक लगाते हैं, ब्रेकिंग फोर्स अपने आप आगे और पीछे दोनों पहियों में बंट जाती है. इससे बाइक ज्यादा बैलेंस्ड रहती है और अचानक ब्रेक लगाने पर रुकने की दूरी भी कम हो जाती है.
इसके अलावा, बाइक में Side-Stand Engine Inhibitor फीचर भी दिया गया है. अगर बाइक गियर में है और साइड स्टैंड नीचे लगा हुआ है, तो इंजन स्टार्ट नहीं होगा. यह फीचर गलती से बाइक आगे बढ़ने की चांस को कम करता है और राइडर की सेफ्टी बढ़ाता है. सेफ्टी फीचर्स अच्छे हैं, लेकिन ब्रेकिंग हार्डवेयर काफी बेसिक रखा गया है. Honda Shine 100 के आगे और पीछे दोनों पहियों में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं. कंपनी इस बाइक में फ्रंट डिस्क ब्रेक का ऑप्शन नहीं देती.
ये भी पढ़ें: Honda Dio 125 में क्या-क्या मिलता है? खरीदने से पहले जान लें तीनों वेरिएंट्स के फीचर्स
