Volkswagen की नई Tukan Pickup हुई पेश, दमदार लुक से लेकर हाइब्रिड इंजन तक, जानें क्या मिलेगा

Volkswagen ने अपनी नई Tukan Pickup को ब्राजील में पेश किया है. यह गाड़ी सिंगल और डबल कैब, दोनों मॉडल में आएगी. इसमें मजबूत डिजाइन, ज्यादा वजन उठाने वाला सस्पेंशन और 1.5 लीटर हाइब्रिड इंजन समेत कई इंजन ऑप्शन मिल सकते हैं.

Volkswagen ब्राजील और दूसरे लैटिन अमेरिकी बाजारों के लिए अपने बड़े प्रोडक्ट प्लान पर तेजी से काम कर रही है. कंपनी की प्लानिंग 2028 तक 21 नए प्रोडक्ट लॉन्च करने की है. इसी कड़ी में आने वाला एक नया मॉडल Tukan पिकअप है. इसे हाल ही में ब्राजील के Barretos Rodeo Festival में पेश किया गया. Tukan पिकअप को सिंगल और डबल कैब, दोनों वर्जन में लाया जाएगा. माना जा रहा है कि Volkswagen इसे 2027 की शुरुआत में बाजार में उतार सकती है.

डिजाइन 

इसके फ्रंट में ऊपर की तरफ कनेक्टेड फॉर्मेट में LED DRLs दिए गए हैं. इनके नीचे स्लीक हेडलैंप्स और ब्लैक फिनिश वाली चौड़ी, दमदार ग्रिल देखने को मिलती है. फ्रंट फेसिया को पूरी तरह सीधा रखा गया है, जो इसे और ज्यादा रग्ड लुक देता है.

साइड प्रोफाइल की बात करें तो Volkswagen Tukan में स्क्वेयर्ड व्हील आर्च, बॉडी क्लैडिंग, डोर ट्रिम, साइड स्टेप्स और स्पोर्टी अलॉय व्हील्स मिलते हैं. इसका सिंगल कैब वर्जन ज्यादा यूटिलिटी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और इसमें स्टील व्हील्स दिए गए हैं. वहीं, डबल कैब वर्जन में ब्लैक-आउट पिलर्स के साथ मजबूत ग्रैब रेल्स मिलती हैं, जो सीधे कार्गो बेड तक जाती हैं.

पीछे की तरफ Tukan में वर्टिकली स्टैक्ड टेल लैंप्स दिए गए हैं. टेलगेट पर ‘TUKAN’ की बैजिंग भी देखने को मिलती है. बंपर को फुल-विड्थ स्टेप्ड प्रोफाइल के साथ डिजाइन किया गया है.

ये भी पढ़ें: Mahindra BE 6 का नया Formula E Freedom Edition हुआ लॉन्च, 683km रेंज के साथ 20 मिनट में होगी 80% चार्ज

MQB प्लेटफॉर्म पर तैयार हुई Tukan

नई Volkswagen Tukan को ऐसे आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है, जो MQB (Modularer Querbaukasten) प्लेटफॉर्म से लिया गया है. Volkswagen के Polo, Tera, Nivus और T-Cross जैसे मॉडल भी इसी प्लेटफॉर्म का यूज करते हैं. हालांकि, Tukan में कुछ खास फीचर्स देखने को मिलते हैं. इनमें रियर एक्सल पर लीफ स्प्रिंग के साथ रिजिड एक्सल शामिल है. पिकअप और सामान ढोने वाले गाड़ियों में इस तरह का सस्पेंशन आमतौर पर मजबूती और ज्यादा वजन उठाने की कैपेसिटी के लिए यूज किया जाता है.

इंजन और गियरबॉक्स

पावरट्रेन की बात करें तो Tukan के एंट्री-लेवल वेरिएंट में 1.6-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है. इसे मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़े जाने की उम्मीद है. वहीं, Tukan के मिड वेरिएंट में 1.0-लीटर फ्लेक्स इंजन मिल सकता है, जिसे 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जा सकता है. इस इंजन के साथ नया 8-स्पीड ट्रांसमिशन भी मिलने की चांस है. टॉप वेरिएंट की बात करें तो इनमें नया 1.5 TSI Evo2 इंजन मिल सकता है, जिसके साथ 48-वोल्ट माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम दिया जाएगा.

बता दें कि Tukan को खासतौर पर लैटिन अमेरिकी बाजारों के लिए तैयार किया जा रहा है. फिलहाल इसे दूसरे बाजारों में लॉन्च करने की Volkswagen की कोई योजना नहीं है.

ये भी पढ़ें: महिंद्रा की नई पिकअप ट्रक खरीदने का है प्लान? अभी करना होगा इंतजार, जानें कब और कितने में आएगी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >