Skoda Kushaq और Volkswagen Taigun में क्या फर्क है? कौन सी SUV है बेहतर

Volkswagen Taigun और Skoda Kushaq एक ही प्लेटफॉर्म पर बनी हैं और इंजन भी समान हैं. फर्क डिजाइन, फीचर्स और कीमत में है. जानें किस SUV में ज्यादा वैल्यू फॉर मनी और प्रीमियम टच मिलता है.

Volkswagen और Skoda ने भारत में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में अपनी दो पॉपुलर गाड़ियां पेश की हैं – Volkswagen Taigun और Skoda Kushaq. दोनों एक ही प्लैटफॉर्म पर बनी हैं और इंजन भी एक ही है, लेकिन डिजाइन, फीचर्स और ब्रांड अपील इन्हें अलग बनाते हैं. सवाल यही है कि आखिर इनमें से कौन सी SUV आपके लिए बेहतर साबित होगी.

डिजाइन और एक्सटीरियर

Taigun का लुक ज्यादा स्पोर्टी है. इसमें नए LED हेडलैम्प्स, DRL स्ट्रिप और इल्यूमिनेटेड Volkswagen लोगो मिलता है. रियर में C-शेप्ड टेल लैंप्स और ब्लैक स्ट्रिप इसे मॉडर्न टच देते हैं.
Kushaq का डिजाइन ज्यादा क्लासी और मैच्योर है. इसमें शार्प हेडलैम्प्स, Skoda की सिग्नेचर ग्रिल और कनेक्टेड LED टेल लैंप्स हैं. यह ज्यादा प्रीमियम और फंक्शनल फील देता है.

इंटीरियर और फीचर्स

Taigun का केबिन क्लीन और स्पोर्टी है, खासकर GT वेरिएंट्स में ऑल-ब्लैक थीम इसे यूथफुल बनाती है.
Kushaq का इंटीरियर ज्यादा प्रीमियम लगता है, जिसमें ब्लैक-बीज थीम और क्रोम एलिमेंट्स का इस्तेमाल है.
फीचर्स की बात करें तो दोनों में 10.1-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस Android Auto/Apple CarPlay, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड सीट्स, सनरूफ और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं. Kushaq में रियर सीट मसाजिंग फंक्शन एक्स्ट्रा मिलता है.

सेफ्टी और परफॉर्मेंस

दोनों SUVs में 6 एयरबैग्स, ESC, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स और 5-स्टार Global NCAP रेटिंग है. ADAS और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक फिलहाल इनमें नहीं दिए गए हैं.
इंजन ऑप्शंस भी समान हैं – 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल (115PS, 178Nm) और 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल (150PS, 250Nm). दोनों में मैनुअल, 8-स्पीड ऑटोमैटिक और 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स का विकल्प है.

कीमत की बात

Volkswagen Taigun: ₹11 लाख – ₹19.30 लाख

Skoda Kushaq: ₹10.69 लाख – ₹18.99 लाख

फैसला आपका

अगर आप स्पोर्टी डिजाइन और ब्रांड अपील चाहते हैं तो Volkswagen Taigun आपके लिए सही है. वहीं अगर आप थोड़े प्रीमियम टच और बेहतर फीचर पैकेज चाहते हैं तो Skoda Kushaq बेहतर विकल्प है. दोनों ही SUVs ड्राइविंग एक्सपीरियंस और सेफ्टी के मामले में लगभग बराबर हैं, इसलिए चुनाव आपके डिजाइन और ब्रांड प्रेफरेंस पर निर्भर करेगा.

यह भी पढ़ें: Taigun या Duster, SUV खरीदने से पहले जरूर जानें ये फर्क

यह भी पढ़ें: Renault Duster Vs Tata Sierra: सेफ्टी रेटिंग्स और फीचर्स में कौन है असली बाजीगर?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >