VinFast ने भारत में अपनी इलेक्ट्रिक SUVs की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है. खास बात यह है कि एक साल से भी कम समय में VF 6 की कीमत दूसरी बार बढ़ाई गई है. इससे पहले जनवरी में भी कंपनी ने इसकी कीमत बढ़ाई थी, जब इसकी शुरुआती यानी इंट्रोडक्टरी कीमतों का दौर खत्म हुआ था. यह नया प्राइस रिविजन ऐसे समय में आया है, जब वियतनाम की यह कार कंपनी भारत में इलेक्ट्रिक कारों का कारोबार बढ़ाने और ज्यादा कस्टमर्स तक पहुंच बनाने की कोशिश कर रही है.
VinFast VF 6 की कीमत में 90 हजार रुपये का इजाफा
अब VinFast VF 6 SUV खरीदना थोड़ा महंगा हो गया है. कंपनी ने इसकी कीमत में सीधे 90,000 रुपये की बढ़ोतरी की है. यह बढ़ी हुई कीमत SUV के तीनों वेरिएंट्स, Earth, Wind और Wind Infinity पर लागू होगी. कीमतों में इजाफे के बाद VinFast VF 6 की एक्स-शोरूम कीमत अब 18.19 लाख रुपये से शुरू होकर 20.09 लाख रुपये तक पहुंच गई है.
ये भी पढ़ें: Tata Punch से लेकर Safari तक... 1 सितंबर से महंगी हो जाएंगी टाटा की ये कारें, ₹25,000 तक बढ़े दाम
VF 6 को भारत में पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था. इसकी शुरुआती कीमत का ऑफर जनवरी 2026 में खत्म हो गया, जिसके बाद VinFast ने पहली बार इसकी कीमत बढ़ाई. अब कंपनी ने एक बार फिर VF 6 की कीमत में इजाफा किया है.
कितनी महंगी हुई VinFast VF7?
कंपनी ने इसके सभी पांच वेरिएंट्स (Earth, Wind, Wind Infinity, Sky और Sky Infinity) की कीमत 1.10 लाख रुपये से लेकर 1.13 लाख रुपये तक बढ़ाई है. यानी वेरिएंट के हिसाब से अब VF7 खरीदने के लिए पहले से ज्यादा रकम खर्च करनी होगी. कीमतों में इस बदलाव के बाद VinFast VF7 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 22.99 लाख रुपये हो गई है. वहीं, इसके टॉप-स्पेक वेरिएंट के लिए अब 28.09 लाख रुपये (दोनों एक्स-शोरूम) चुकाने होंगे.
VF7 को एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV के तौर पर पेश किया गया है. इसमें सिंगल और डुअल मोटर, दोनों पावरट्रेन का ऑप्शन मिलता है. करीब 4.5 मीटर लंबी इस SUV के हाई-स्पेक वेरिएंट में 70kWh का बैटरी पैक दिया गया है.
ये भी पढ़ें: Tata Sierra.ev में बोलकर ऑर्डर होगी कॉफी, FASTag भी होगा रिचार्ज, जानें DrivePay फीचर के बारे में
