Ferrari Crash: कॉल ऑफ ड्यूटी क्रिएटर विंस जैम्पेला की फरारी हादसे में मौत, तेज रफ्तार बनी जानलेवा, WATCH Video

Ferrari Crash: कॉल ऑफ ड्यूटी के सह-निर्माता विंस जैम्पेला का कैलिफोर्निया में फरारी हादसे में निधन. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने हलचल मचाई. EA ने उन्हें गेमिंग जगत का दूरदर्शी बताया.

Ferrari Crash: वीडियो गेम इंडस्ट्री के दिग्गज और Call of Duty फ्रेंचाइज के सह-निर्माता विंस जैम्पेला (Vince Zampella) का कैलिफोर्निया में एक दर्दनाक सड़क हादसे में निधन हो गया. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में उनकी फरारी तेज रफ्तार में सुरंग से निकलते ही नियंत्रण खो बैठती है और कंक्रीट बैरियर से टकराकर आग की लपटों में घिर जाती है.

हादसे की भयावह झलक

एंजेल्स क्रेस्ट हाईवे पर रविवार दोपहर यह हादसा हुआ. फुटेज में साफ दिखता है कि कार मोड़ पर रफ्तार संभाल नहीं पाई और सीधे बैरियर से टकरा गई. टक्कर के बाद फरारी आग की लपटों में बदल गई.

सोशल मीडिया पर हलचल

क्लिप्स वायरल होते ही यूजर्स ने गुस्सा और सदमा जताया. किसी ने लिखा- 140 मील प्रति घंटे की रफ्तार पर मोड़ लेना आत्मघाती है. वहीं कई लोगों ने सवाल उठाया कि इतना संवेदनशील वीडियो शेयर क्यों किया गया.

पुलिस की पुष्टि

कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल ने बताया कि हादसा दोपहर 12:45 बजे हुआ. जैम्पेला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठे यात्री को अस्पताल ले जाया गया लेकिन बाद में उसने भी दम तोड़दिया. जांच अभी जारी है.

गेमिंग इंडस्ट्री का स्तंभ

विंसजैम्पेला ने 2002 में Infinity Ward की स्थापना की और Call of Duty: Modern Warfare जैसी क्रांतिकारी गेम्स दीं. बाद में उन्होंने Respawn Entertainment बनाई, जिसने Titan fall, Apex Legends और Star Wars Jedi: Fallen Order जैसे हिट टाइटल्स दिये. हाल के वर्षों में वे Battlefield सीरीज की कमान भी संभाल रहे थे.

EA का श्रद्धांजलि संदेश

इलेक्ट्रॉनिक आर्ट्स ने उन्हें गेमिंग जगत का दूरदर्शी बताते हुए कहा कि उनका योगदान लाखों खिलाड़ियों और डेवलपर्स को प्रेरित करता रहेगा.

यह भी पढ़ें: कार स्टार्ट करने के बाद पहला 1 मिनट: इंजन की उम्र और माइलेज का असली राज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >