देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की डिमांड दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है. ऑटोमोबाइल मार्केट में एक के बाद एक धांसू बाइक्स लॉन्च हो रही हैं. किसी भी ईवी को खरीदने से पहले कस्टमर्स सबसे पहले उसकी रेंज के बारे में जानना चाहते हैं, क्योंकि रोजाना यूज के लिए यह काफी मायने रखता है. यदि आपने भी एक नया इलेक्ट्रिक बाइक लेने का प्लान बनाया है, तो अल्ट्रावॉयलेट एक्स47 (Ultraviolette X47) सही ऑप्शन हो सकती है. इसका रेंज 323 किलोमीटर है और आगे-पीछे HD कैमरा मिलता है. आइए इसके बारे में हम आपको पूरी जानकारी देते हैं.
Ultraviolette X47: दमदार बैटरी और सिंगल चार्ज रेंज
इस इलेक्ट्रिक बाइक में 10.3 kWh की बड़ी बैटरी पैक दी गई है. कंपनी का दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज होने पर 323 किलोमीटर तक की रेंज देती है. शहर के रोजाना के सफर से लेकर लंबी यात्राओं के लिए यह रेंज काफी व्यावहारिक साबित होती है. इसकी बैटरी को IP67 रेटिंग मिली हुई है, जिससे यह पानी और धूल से पूरी तरह सुरक्षित रहती है.
Ultraviolette X47: रफ्तार और मोटर की परफॉर्मेंस
अल्ट्रावॉयलेट एक्स47 में 30 kW की पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है. यह मोटर 100 Nm का टॉर्क जनरेट करती है, जिससे बाइक को जबरदस्त पिकअप मिलता है. यह बाइक महज 2.8 सेकेंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. इसकी टॉप स्पीड 155 किमी प्रति घंटा है, जो इसे भारत की सबसे तेज इलेक्ट्रिक बाइक्स में शामिल करती है.
Ultraviolette X47: स्मार्ट फीचर्स और सेफ्टी सिस्टम
बाइक में 5 इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन और राइड डेटा जैसी सुविधाएं मिलती हैं. सेफ्टी के लिए इसमें डुअल चैनल ABS और 4 लेवल का ट्रैक्शन कंट्रोल दिया गया है. इसमें 10 लेवल की रीजेनरेटिव ब्रेकिंग भी मिलती है जो ब्रेक लगाने पर बैटरी को चार्ज करने में मदद करती है.
Ultraviolette X47: फास्ट चार्जिंग और कीमत
यह बाइक 16 एम्पीयर के सामान्य सॉकेट से आसानी से चार्ज हो जाती है. फास्ट चार्जर की मदद से इसकी बैटरी 20 से 80 प्रतिशत तक केवल 60 मिनट में चार्ज हो जाती है. भारतीय बाजार में इसकी बेस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 2.99 लाख रुपये है. अपने सेगमेंट में पावर, स्टाइल और रेंज के मामले में यह बाइक एक प्रीमियम और दमदार विकल्प बनकर उभरी है.
