Twitter ने भारतीय प्रतिद्वंद्वी Koo का अकाउंट किया सस्पेंड, तो हो गया बवाल…

Elon Musk Suspend Koo Mastodon Twitter Handle – ट्विटर ने कू का हैंडल @kooeminence को शुक्रवार को सस्पेंड कर दिया. कू का अकाउंट सस्पेंड होने के बाद कंपनी के को-फाउंडर मयंक बिदावतका (Mayank Bidawatka) ने कड़ी निंदा की है. उन्होंने लिखा कि एलन मस्क ट्विटर को बर्बाद कर रहे हैं.

Twitter vs Koo: माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) ने अपने प्रतिद्वंद्वी प्लैटफॉर्म कू (Koo) का ट्विटर हैंडल सस्पेंड कर दिया है. खबरों के अनुसार, ट्विटर ने कू का हैंडल @kooeminence को शुक्रवार को सस्पेंड कर दिया. कू का अकाउंट सस्पेंड होने के बाद कंपनी के को-फाउंडर मयंक बिदावतका (Mayank Bidawatka) ने कड़ी निंदा की है. उन्होंने लिखा कि एलन मस्क ट्विटर को बर्बाद कर रहे हैं. ट्विटर अब ओपन प्लैटफॉर्म नहीं, बल्कि एक पब्लिशर बन कर रह गया है. उन्होंने एलन मस्क पर तंज कसते हुए कहा, आखिर इस आदमी को कितना नियंत्रण हासिल करना है?

Twitter Suspends Koo & Mastodon from its platform

Koo और Mastodon को Twitter ने अपने प्लैटफॉर्म से हटाया

आपको बता दें कि एलन मस्क (Elon Musk) ने जब से ट्विटर (Twitter) को खरीदा है, तब से वह माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर नये-नये प्रयोग कर रहे हैं. एलन मस्क ट्विटर में तकरीबन हर रोज कुछ न कुछ उलट-पलट कर रहे हैं. इससे पहले, बीते कुछ दिनों में ट्विटर पर वॉशिंगटन पोस्ट से लेकर सीएनएन और न्यूयॉर्क टाइम्स तक के कई बड़े पत्रकारों के ट्विटर हैंडल को निलंबित करने की खबरें आ चुकी हैं. इन्हें लेकर एलन मस्क ने ट्विटर पर एक पोल भी कराया था. बता दें कि ट्विटर ने ‘कू’ ही नहीं, अपने सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी ‘मैस्टोडॉन’ (Mastodon) का भी हैंडल अपने प्लैटफॉर्म से हटा दिया है.

Also Read: Elon Musk का बड़ा ऐलान, Twitter से हट जाएगा सबका Blue Tick
Elon Musk and Twitter Criticised

एलन मस्क और ट्विटर की आलोचना

एलन मस्क ट्विटर की कमान संभालने के बाद से रोज नये फैसले ले रहे हैं. वह कंपनी की पुरानी पॉलिसी में बदलाव कर रहे हैं. कभी फ्री स्पीच के पैरोकार रहे मस्क, यूजर्स के अकाउंट सस्पेंड कर रहे हैं. पत्रकारों और प्रतिद्वंदियों का अकाउंट सस्पेंड किये जाने के बाद लोग एलन मस्क और ट्विटर की आलोचना कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर ट्विटर और उसकी नीतियों पर सवाल उठाये जा रहे हैं. इसके अलावा, एलन मस्क के ‘ट्विटर स्पेसेज’ बंद करने के फैसले की भी आलोचना हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >