Twitter के X होने पर CEO लिंडा याकारिनो ने क्या कहा?

new twitter logo x – ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने पिछले साल 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदा था. इसके बाद उन्होंने प्लैटफॉर्म में कई बदलाव किये हैं. ट्विटर की सीइओ लिंडा याकारिनो ने कहा कि एआइ पावर्ड एक्स हमें उन तरीकों से कनेक्ट करेगा, जिनकी हम कल्पना करना शुरू कर रहे हैं.

Twitter New Logo X : सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ट्विटर का लोगो बदल गया है. बदलाव के तहत ट्विटर से नीली चिड़िया उड़ा दी गयी है, अब इसकी जगह ‘एक्स’ (X) लोगो आ गया है. अब ट्विटर की वेबसाइट और खातों पर काले-सफेद रंग का नया लोगो दिखाई दे रहा है. ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने ट्वीट किया कि नया लोगो लाइव हो गया है. मस्क ने पिछले साल 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदा था. इसके बाद उन्होंने प्लैटफॉर्म में कई बदलाव किये हैं. ट्विटर का लोगो बदलने में सिर्फ 24 घंटे लगे. मस्क ने दो दिन पहले ही अपने करीब 14.9 करोड़ फॉलोअर्स से ‘लोगो’ के बारे में सुझाव देने और एक ‘लोगो’ चुनने के लिए कहा था.

ट्विटर की सीइओ लिंडा याकारिनो ने कहा…

ट्विटर की विपणन सलाहकार कंपनी ‘मेटाफोर्स’ के सह-संस्थापक एलन एडम्सन का कहना है कि यह बदलाव आश्चर्यजनक नहीं है, क्योंकि ‘एक्स’ लेटर से मस्क का नाता पुराना रहा है. ट्विटर की सीइओ लिंडा याकारिनो ने कहा कि एआइ पावर्ड एक्स हमें उन तरीकों से कनेक्ट करेगा, जिनकी हम कल्पना करना शुरू कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ट्विटर ने हमारे बातचीत करने के तरीके को बदल दिया है, अब एक्स आगे बढ़ेगा और ग्लोबल टाउन स्क्वायर को बदल देगा.

Also Read: Elon Musk के X का रोडमैप क्या है?

‘एक्स’ से है मस्क का पुराना नाता

एलन मस्क का ‘एक्स’ लेटर से कनेक्शन साल 1999 से है. उस दौरान उन्होंने एक्स डॉट कॉम नाम की ऑनलाइन बैंकिंग कंपनी बनायी थी. इसके बाद इसका अन्य कंपनी के साथ विलय हो गया. इसे अब पेपाल के नाम से जाना जाता है. मस्क की रॉकेट कंपनी ‘स्पेस एक्सप्लोरेशन टेक्नोलॉजीज कॉर्प’ को आमतौर पर ‘स्पेसएक्स’ के नाम से जाना जाता है.

अब X.com सीधा Twitter.com से जुड़ा

ट्विटर पर अब कंपनी के प्रोफाइल में एक्स दिखायी दे रहा है. इसके बाद जब यूजर्स ट्विटर ओपन करेंगे, तो सीधा एक्स लोगो के साथ ट्विटर ओपन होगा, जहां बर्ड लोगों की जगह पर अब एक्स नजर आ रहा है. मस्क ने X.com को सीधा Twitter.com से जोड़ दिया है. यानी x.com लिखने पर आप सीधे ट्विटर की वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे.

Also Read: Elon Musk का X-फैक्टर : ट्विटर के नये लोगो से मस्क का नाता 23 साल पुराना

एआइ की मदद से ‘एक्स’होगा और बेहतर, मिलेंगी कई सुविधाएं

ट्विटर पर नये बदलाव के साथ यूजर्स को धीरे-धीरे कई नयी चीजें करने का मौका मिलेगा. माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर ऑडियो, वीडियो, मैसेजिंग के अलावा बैंकिंग और ऑनलाइन पेमेंट्स जैसे काम भी होंगे. यह नये मौकों, आइडिया, गुड्स और सर्विस के लिए ग्लोबल मार्केटप्लेस के तौर पर उभरेगा. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआइ के जरिये कंपनी ट्विटर यानी एक्स को बेहतर बनायेगी. माना जा रहा है कि नये ऐप थ्रेड्स को अब कड़ी चुनौती मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >