Coronavirus के डर से Twitter ने अपने कर्मचारियों से कहा- Work From Home

Coronavirus Twitter Work From Home: सैन फ���रांसिस्को : ट्विटर ने अपने दुनियाभर के कार्यालयों के कर्मचारियों के लिए घर से काम करने (वर्क फ्रॉम होम) के निर्देश जारी कर दिये हैं.

Coronavirus Twitter Work From Home: सैन फ्रांसिस्को : ट्विटर ने अपने दुनियाभर के कार्यालयों के कर्मचारियों के लिए घर से काम करने (वर्क फ्रॉम होम) के निर्देश जारी कर दिये हैं. कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए कंपनी ने यह कदम उठाया है.

कोरोना वायरस महामारी चीन के वुहान शहर से फैलना शुरू हुई. इससे दुनियाभर में अब तक 4,600 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. जबकि 1,26,000 से अधिक लोग इससे पीड़ित हैं. कोरोना वायरस महामारी के चलते विभिन्न देशों ने यात्रा प्रतिबंध भी लगा दिये हैं.

ट्विटर ने हांगकांग, दक्षिण कोरिया और जापान में मार्च की शुरुआत में ही सभी कर्मचारियों को अनिवार्य तौर पर घर से काम करने के निर्देश जारी किये थे. इसके अलावा गैर-जरूरी’ कारोबारी यात्राएं और कार्यक्रम फरवरी से ही निलंबित किये हुए हैं.

कंपनी की मुख्य मानव संसाधन अधिकारी जेनिफर क्रिस्टी ने बुधवार को एक ब्लॉग में कहा, हम अपने पुराने दिशानिर्देशों से आगे बढ़ते हुए अपने दुनियाभर के सभी कार्यालयों के सभी कर्मचारियों को अब अनिवार्य तौर पर घर से काम करने के निर्देश देते हैं.

उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि यह अजीब कदम है, लेकिन यह समय ही ऐसा है. गूगल ने भी सोमवार से अपने सिलिकॉन वैली और न्यूयॉर्क के कार्यालयों में कर्मचारियों के जाने को सीमित किया है.

एपल भी कर्मचारियों के बीच घर से काम करने को बढ़ावा दे रहा है. फेसबुक ने पिछले हफ्ते अपने सिंगापुर और लंदन के कार्यालयों को ‘अच्छे से साफ-सफाई’ के लिए बंद कर दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >