Something Went Wrong: Twitter को क्या हो गया? बार-बार यह डाउन क्यों हो जाता है?

Twitter Outage Update – ट्विटर पर कुछ यूजर्स को Can Not Retrieve Tweets एरर दिखा, तो कई लोगों को Something Went Wrong और Rate Limit Exceeded का मैसेज नजर आया. आपको बता दें कि इस साल तीसरी बार ऐसा हुआ, जब ट्विटर डाउन (Twitter Down) हुआ.

Twitter Outage Update – माइक्रोब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म ट्विटर पर हजारों यूजर्स को समस्या का सामना करना पड़ा. शनिवार शाम वैश्विक स्तर पर ट्विटर ठप पड़ गया. यह समस्या रविवार को कमोबेश बरकरार है. कई सारे यूजर्स ऐप खुलने में दिक्कत और ट्वीट्स रीफ्रेश नहीं कर पाने की शिकायत कर रहे हैं.

ट्विटर पर कुछ यूजर्स को Can Not Retrieve Tweets एरर दिखता है, तो कई लोगों को Something Went Wrong और Rate Limit Exceeded का मैसेज नजर आ रहा है. बता दें कि शनिवार को एक बार फिर ऐसा हुआ, जब ट्विटर डाउन (Twitter Down) हुआ.

डाउन डिटेक्टर के अनुसार लगभग 4,000 यूजर्स ने ट्विटर पर समस्या की बात कही. ट्विटर में दिक्कत आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ट्विटर के मालिक एलन मस्क की खिंचाई करते नजर आये. एक यूजर ने लिखा, एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदकर इसे बदतर बना दिया.

भारत समेत दुनियाभर से सोशल मीडिया साइट ट्विटर डाउन होने की खबर आयी. खबरों के मुताबिक, यूजर्स को ट्वीट करने के में परेशानी हुई. इसके साथ ही सोशल साइट को ऐक्सेस करने में भी यूजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

Twitter Down की खबरों के बीच यूजर्स ने दूसरे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर ट्विटर के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया. वहीं, ट्विटर के आउटेज पर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के मीम्स भी शेयर किये गए.

आपको बताते चलें कि ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने यूजर्स के लिए ट्विटर पर पोस्ट को पढ़ने की सीमा तय कर दी है. मस्क ने कहा कि यह अस्थायी व्यवस्था है जिसे बड़े पैमाने पर डेटा चोरी को रोकने के लिए लागू किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >