पेट्रोल बचाना है तो देखिए TVS की ये सस्ती बाइक, 80kmpl माइलेज के साथ मिलेगी 5 साल वारंटी

अगर आप कम कीमत में शानदार माइलेज वाली बाइक ढूंढ रहे हैं, तो TVS Star City Plus एक बेहतरीन विकल्प है. यह बाइक 80kmpl तक का माइलेज, पावरफुल इंजन और बेहतर सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है. जानिए इसकी पूरी जानकारी.

अगर आप एक ऐसे बाइक खरीदने का प्लान कर रहे हैं, जिसका माइलेज काफी दमदार और दाम कम हो, तो TVS Star City Plus आपके लिए बेस्ट चॉइस बन सकती है. इसकी कीमत काफी कम और माइलेज अधिक है. इसका शानदार फीचर्स स्मूद राइड का अनुभव देता है. इसके अलावा पावरफुल इंजन मिलता है. सेफ्टी के मामले में भी यह बाइक आगे है. चलिए हम आपको इस बाइक के दाम, माइलेज, खासियत और फीचर्स के बारे में बताते हैं. 

TVS Star City की कीमत 1 लाख से कम 

टीवीएस स्टार सिटी की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 72,500 (ड्रम ब्रेक) है। वहीं, इंश्योरेंस और आरटीओ के लिए आपको अलग से चार्ज देने होंग। कुल मिलाकर आपको 77 से 78 हजार रुपए में यह बाइक मिल जाएगी। आप चाहें, तो इसे फाइनेंस भी करवा सकते हैं। रोजाना ऑफिस आने-जाने के लिए शानदार बाइक की तलाश करने वाले लोगों के लिए यह गाड़ी पॉकेट पर कम जोर डालेगी है।

TVS Star City Plus में मिलेगा पॉवरफूल इंजन

स्टार सिटी प्लस काफी पावरफुल इंजन के साथ आती है। इसमें 109.07 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन लगा हुआ है, जो 8.08 PS की ताकत और 8.7 nm टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन BS6 नॉर्म्स पर आधारित है। इस इंजन में 4 स्पीड गियरबॉक्स भी लगाए गए हैं, जो बेहतर एक्सपीरियंस और स्मूथ ड्राइविंग देता है।

TVS Star City Plus सेफ्टी के मामले में आगे 

इसमें आपको आधुनिक सेफ्टी फीचर्स मिल जाते हैं। खासतौर पर आपको डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलती है, जो काफी किफायती दाम में आ जाता है। वहीं, इस गाड़ी में रियल ड्रम ब्रेक भी है। ट्यूबलेस टायर्स, सिंक्रोनाइज्ड ब्रेकिंग सिस्टम और मजबूत चेसिस राइडर्स की सुरक्षा का दावा करता है। खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में चलाने वालों लिए सबसे बेस्ट बाइक मानी जाती है।

TVS Star City Plus है माइलेज का बाप 

टीवीएस कंपनी की यह बाइक अपने दमदार माइलेज के लिए भी पॉपुलर हो चुकी है। कंपनी के दावे के मुताबिक, 1 लीटर पेट्रोल में 70 से 80 किलोमीटर तक यात्रा की जा सकती है। ETFi सिस्टम से 15 प्रतिशत बेहतर माइलेज मिलता है, जो इसे 110 सीसी सेगमेंट में बेस्ट फ्यूल एफिशिएंसी बाइक बनता है। वहीं, रियल वर्ल्ड स्टेट में इसका माइलेज 70 किलोमीटर प्रति लीटर बताया जाता है। डेली कम्यूट के लिए यह बेस्ट चॉइस बन जाती है।

TVS Star City Plus की खासियत क्या है? 

इस बाइक में 5 एडजेस्ट टेबल हाइड्रोलिक रेयर सॉक्स, मोबाइल चार्जर यूएसबी टाइप, एलईडी हैंड लैंप, डुएल टोन सीट, मल्टीफंक्शनल कंसोल, इकोमीटर, सर्विस रिमांडर और मालफंक्शन इंडिकेटर मिलते हैं। इसके अलावा इसमें MF बैटरी और ड्यूरा ग्रिप टायर्स शामिल होते हैं। इसका वजन भी 116 KG है, जबकि प्रीमियम 3D लोगो भी मिलता है। इसपर 5 साल की सर्विस वारंटी है, जो इसे खास बनाता है। 

ये भी पढ़ें: पेट्रोल और CNG दोनों पर चलती है ये बाइक, 102km तक की माइलेज का दावा, जानें खूबियां


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivansh Shekhar

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >