TVS Raider, Bajaj Platina या Hero Xtreme: डेली भाग-दौड़ के लिए कौन-सी बाइक चुनें? जानें किसका परफॉर्मेंस बेहतर

रोजाना की भाग-दौड़ के लिए एक बेहतरीन बाइक की तलाश है? TVS रेडर 125, बजाज प्लैटिना 110 और हीरो एक्सट्रीम 125 की इंजन, फीचर्स, कीमत और परफॉरमेंस की पूरी तुलना देखें. जानें आपके लिए कौन-सी बाइक सबसे बेस्ट है.

यदि आपने हाल ही में डेली इस्तेमाल करने के लिए एक शानदार बाइक की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है. इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में एक से बढ़कर एक धांसू कम्यूटर बाइक उपलब्ध हैं, जो राइडर्स को पसंद भी आ रही है. खासकर, जब बात टीवीएस, बजाज और हीरो कंपनियों की हो तब ग्राहकों का भरोसा और ज्यादा बढ़ जाता है. ऐसे में इस आर्टिकल में हम TVS Raider 125, Bajaj Platina 110 और Hero Xtreme 125 के बीच कंपैरिजन करेंगे. तीनों का इंजन, फीचर्स, कीमत और पावर के बारे में जानेंगे, उसके बाद आपके लिए डेली कम्यूट के लिए बेस्ट बाइक चुनना आसान हो सकता है. 

TVS Raider 125 डेली यूज के लिए कैसी बाइक है? 

सबसे पहले हम बात टीवीएस कंपनी की मोस्ट पॉपुलर कम्यूटर बाइक कही जाने वाली रेडर 125 के बारे में जानेंगे. टीवीएस रेडर 125 में 124.8cc एयर एंड ऑयल-कूल्ड, 3-वाल्व, सिंगल-सिलेंडर इंजन का ऑप्शन मिलता है. यह इंजन 7500 rpm पर 11.3 PS की ताकत और 6000 rpm पर 11.2 NM टॉर्क जेनरेट करने का पावर रखता है. 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. 

TVS Raider का एक्सलरेशन पावर इतना जबरदस्त है कि सिर्फ 5.8 सेकंड में 0 से 60 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है. इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट में रिवर्स LCD कंसोल मिलता है, जबकि 5 इंच का TFT डिस्प्ले लगा है, जिसे ब्लूटूथ से कनेक्ट किया जा सकता है. 

स्टार्टिंग कीमत: 95,820 (एक्स शोरूम, दिल्ली)

Bajaj Platina 110 डेली यूज के लिए कैसी बाइक है?

अब बात बजाज की प्लैटिना 110 की करते हैं, जो ग्रामीण इलाकों में लगातार धूम मचा रही है. सस्ती कीमत पर राइडर्स के लिए बजाज इस बाइक के रूप में जबरदस्त पैकज देती है. Bajaj Platina 110 में 115.06cc का 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर, इलेक्ट्रॉनिक इंजेक्शन के साथ एयर-कूल्ड इंजन मिलता है. यह इंजन 7500 rpm पर 9.9 ps की पावर और 5500 rpm पर 9.9 nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसकी टॉप स्पीड 90 kmph है, जबकि इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है.

इसमें कंपनी LED डे-टाइम रनिंग लाइट, SOS नाइट्रॉक्स,कॉंम्बी ब्रेक सिस्टम और सेमी डिजिलट इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स ऑफर करती है. इसमें आपको एंटी लॉक ब्रेकिंग (ABS) का ऑप्शन भी मिलता है. ट्यूबलेस टायर्स के साथ आती है, जिससे पंचर होने पर भी बाइक फिसलने का खतरा कम रहता है.

स्टार्टिंग कीमत: 75,797 (एक्स शोरूम, दिल्ली)

ये भी पढ़ें: TVS Apache RTR 160 2V में क्या-क्या फीचर्स मिलते हैं? शोरूम जाने से पहले जान लें

Hero Xtreme 125 डेली यूज के लिए कैसी बाइक है?

हीरो मोटोकॉर्प की स्पोर्टी लुक वाली किफायती बाइक की बात करें, तो उसमें Xtereme 125 का नाम सबसे आगे लिया जा सकता है. इसमें 124.7cc सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, एयर-कूल्ड इंजन का ऑप्शन मिलता है, जिसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. 8250 rpm पर यह इंजन 11.4 bhp की ताकत और 6500 rpm पर 10.5 nm टॉर्क जेनरेट करने का पावर रखता है. 

कुल 4 अलग-अलग वेरिएंट में यह बाइक आती है. हीरो एक्सट्रिम 125 में ऑल LED सेटअप, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ स्टैंडर्ड डिजिटल TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और रियर मोनोशॉक सस्पेंशन जैसे फीचर्स मिलते हैं. 

स्टार्टिंग कीमत: 91,500 (एक्स शोरूम, दिल्ली) 

ये भी पढ़ें: TVS और Bajaj का जलवा... जुलाई 2026 में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियां, ये कंपनी बनी नंबर-1

डेली यूज के लिए किसे खरीदें?

यदि आपका बजट कम है और ग्रामीण इलाकों के लिए बाइक खोज रहे हैं, तो Bajaj Platina 110 एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है. इसका दमदार इंजन जबरदस्त परफॉर्मेंस देगा और बेहतर माइलेज पॉकेट पर कम असर डालेगा. इसके अलावा थोड़ा अलग लुक और फीचर्स में जाना है, तो TVS Raider 125 को चुन सकते हैं, जिसका इस्तेमाल कॉलेज या ऑफिस जाने के लिए कर सकते हैं. वहीं, स्पोर्टी लुक के शौकीन हैं, तो Hero Xtreme पहली पसंद बन सकती है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >