5.8 सेकेंड में पकड़ती है 60 की रफ्तार, इसलिए छाई हुई है ये बाइक

स्पोर्टी डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस वाली TVS Raider 125 की बिक्री 19 लाख यूनिट्स के पार पहुंच गई है. जानिए इसकी कीमत, फीचर्स, इंजन और युवाओं के बीच बढ़ती लोकप्रियता की पूरी डिटेल.

टीवीएस रेडर 125 ने भारतीय बाजार में एक बार फिर अपनी मजबूत पकड़ साबित कर दी है. स्पोर्टी डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और बजट फ्रेंडली कीमत की वजह से यह बाइक युवाओं के बीच लगातार लोकप्रिय बनी हुई है. अब कंपनी की इस 125cc मोटरसाइकिल ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. लॉन्च के करीब पांच साल के भीतर इसकी कुल बिक्री 19 लाख यूनिट्स के पार पहुंच चुकी है. खास बात यह है कि इस बाइक की डिमांड सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी तेजी से बढ़ी है.

19 लाख यूनिट्स पार, TVS Raider बनी युवाओं की फेवरेट

टीवीएस मोटर ने Raider 125 को सितंबर 2021 में लॉन्च किया था. शुरुआत से ही इस बाइक को स्पोर्टी स्टाइल और फीचर लोडेड पैकेज के लिए पसंद किया गया. SIAM के आंकड़ों के मुताबिक मार्च 2026 तक इसकी कुल बिक्री 19 लाख यूनिट्स से ज्यादा हो चुकी है. इसमें घरेलू बाजार के साथ एक्सपोर्ट नंबर भी शामिल हैं.

भारत में अकेले इसकी 16 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं, जबकि लगभग 2.86 लाख यूनिट्स को विदेशी बाजारों में भेजा गया है. लगातार बढ़ती बिक्री यह दिखाती है कि 125cc सेगमेंट में Raider ने अपनी अलग पहचान बना ली है.

हर साल बढ़ती गई डिमांड

टीवीएस Raider की बिक्री का ग्राफ पिछले कुछ वर्षों में लगातार ऊपर गया है. वित्तवर्ष 2024 कंपनी के लिए सबसे शानदार साबित हुआ, जब इस बाइक की 4.78 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिकीं. इसके बाद भी बाइक की लोकप्रियता कम नहीं हुई और FY2026 में इसकी बिक्री 4.26 लाख यूनिट्स के पार पहुंच गई.

कम कीमत में स्पोर्ट्स बाइक जैसा लुक मिलने की वजह से कॉलेज स्टूडेंट्स और युवा राइडर्स इसे काफी पसंद कर रहे हैं. यही कारण है कि यह बाइक लगातार टॉप सेलिंग मॉडल्स की सूची में बनी हुई है.

कीमत से लेकर फीचर्स तक, क्यों पसंद आ रही Raider 125

TVS Raider 125 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 82,860 रुपये है. वहीं इसका टॉप वेरिएंट लगभग 98,550 रुपये तक जाता है. कंपनी इसे कई आकर्षक कलर ऑप्शंस में बेचती है, जिनमें येलो और रेड जैसे स्पोर्टी शेड्स युवाओं को ज्यादा पसंद आ रहे हैं.

बाइक में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स, LED लाइटिंग और आरामदायक सीट जैसे कई मॉडर्न फीचर्स दिये गए हैं. इसका डिजाइन भी सामान्य कम्यूटर बाइक से काफी अलग नजर आता है.

इंजन और परफॉर्मेंस ने बनाया खास

टीवीएस Raider 125 में 125cc का इंजन मिलता है, जो 11.75Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. कंपनी का दावा है कि यह बाइक 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड सिर्फ 5.8 सेकेंड में पकड़ सकती है.

यही तेज एक्सीलरेशन और स्मूद राइडिंग इसे इस सेगमेंट की दूसरी बाइक्स से अलग बनाती है. शहर में रोजाना इस्तेमाल के साथ-साथ हाईवे राइडिंग के लिए भी इसे अच्छा विकल्प माना जा रहा है.

125cc सेगमेंट में बढ़ी टक्कर

भारतीय बाजार में 125cc बाइक सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है. अब ग्राहक सिर्फ माइलेज ही नहीं, बल्कि डिजाइन और फीचर्स भी देख रहे हैं. ऐसे में TVS Raider 125 ने स्पोर्टी अपील और टेक्नोलॉजी के दम पर बड़ी संख्या में ग्राहकों को आकर्षित किया है.

आने वाले समय में इस सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा और बढ़ने की उम्मीद है, लेकिन फिलहाल Raider 125 की मजबूत बिक्री कंपनी के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

यह भी पढ़ें: Honda CB 125 Hornet vs Hero Xtreme 125R: कौन सी बाइक है आपके लिए परफेक्ट?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >