नई TVS Jupiter 110 खरीदने का बना रहे हैं मन? जानें Dual-Tone Edition में क्या है खास और कितनी है कीमत

TVS Jupiter 110 का नया Dual-Tone Edition दो नए रंगों और कुछ खास फीचर्स के साथ आता है. यह लाइनअप का टॉप वेरिएंट है. इसमें SmartXonnect, iGo Assist, 33 लीटर बूट स्पेस और कई कंवीनियंस फीचर्स मिलते हैं.

TVS ने अपने पॉपुलर फैमिली स्कूटर Jupiter 110 का नया डुअल-टोन एडिशन (Dual-Tone Edition) लॉन्च किया है. यह स्कूटर अब दो खास कलर ऑप्शन, स्पेक्ट्रल ब्लू (Spectral Blue) और स्पेक्ट्रल कॉपर (Spectral Copper) में मिलेगा. नया वेरिएंट Jupiter 110 लाइनअप का सबसे टॉप मॉडल है, जिसकी कीमत 89,825 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है. अगर आपको इसके नए डुअल-टोन कलर और कीमत पसंद आ रही है और इसे खरीदने का मन बना रहे हैं, तो शोरूम जाने से पहले इसके बारे में कुछ जरूरी बातें जान लेना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. आइए जानते हैं.

डुअल-टोन एडिशन SmartXonnect Disc वेरिएंट से कितना अलग है?

इस नए वेरिएंट में सबसे बड़ा बदलाव इसके रंगों में देखने को मिलता है. जहां SmartXonnect वेरिएंट सिंगल कलर स्कीम के साथ आता है और फिलहाल तीन रंगों में उपलब्ध है, वहीं नया वेरिएंट डुअल-टोन कलर स्कीम के साथ पेश किया गया है. इतना ही नहीं, इसके इनर पैनल्स को भी बॉडी कलर के हिसाब से डिजाइन किया गया है. इसके अलावा नई सीट का रंग और क्रोम फिनिश वाले मिरर इसे पहले से ज्यादा स्टाइलिश लुक देते हैं.

वहीं Spectral वेरिएंट में दो नए फीचर्स जोड़े गए हैं, जिनमें इंटीग्रेटेड बैकरेस्ट और सीक्वेंशियल इंडिकेटर्स शामिल हैं. खास बात यह है कि सीक्वेंशियल इंडिकेटर्स अपने सेगमेंट में पहली बार दिए गए हैं.

फोटो: tvsmotor.com

TVS Jupiter अब कितने वेरिएंट्स में उपलब्ध है?

फिलहाल TVS Jupiter कुल छह अलग-अलग वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिनकी कीमतों के बीच करीब 15,000 रुपये का अंतर है. इसकी शुरुआती कीमत 74,125 रुपये से शुरू होती है, जो बेस Drum वेरिएंट की है. वहीं, टॉप Spectral Edition की कीमत 89,825 रुपये तक जाती है. ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली की हैं.

क्या नए वेरिएंट में मिलने वाले कंवीनियंस फीचर्स में कोई बदलाव हुआ है?

नहीं, Jupiter में पहले की तरह 33 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है, जो इस सेगमेंट के किसी भी ICE स्कूटर में सबसे ज्यादा है. यानी आप इसमें अपना हेलमेट और रोजमर्रा का काफी सामान आसानी से रख सकते हैं. इसके अलावा, आगे की तरफ USB चार्जर भी दिया गया है, जिससे सफर के दौरान फोन जैसे डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं. स्कूटर में फ्रंट एप्रन पर फ्यूल टैंक और आसानी से इस्तेमाल होने वाला सेंटर स्टैंड जैसे सुविधाजनक फीचर्स भी पहले की तरह मिलते हैं.

Jupiter के कुछ वेरिएंट्स के नाम में SXC क्यों लिखा होता है?

SXC का मतलब SmartXonnect है, जो TVS का स्मार्टफोन कनेक्टिविटी फीचर है. यह फिलहाल Jupiter के टॉप 4 वेरिएंट्स में मिलता है. इसमें Spectral Edition भी शामिल है, हालांकि इसके नाम में SXC नहीं दिया गया है.

SmartXonnect की मदद से आप अपने Jupiter को स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं. इसके बाद स्कूटर की स्क्रीन पर कॉल और SMS अलर्ट, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और Find My Scooter जैसे कई काम के फीचर्स मिलते हैं. खास बात यह है कि कनेक्टेड वेरिएंट्स में वर्टिकल डिजाइन वाला पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जबकि बाकी वेरिएंट्स में अलग एनालॉग-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है.

फोटो: tvsmotor.com

TVS iGo Assist क्या है? क्या यह फीचर सिर्फ SmartXonnect वेरिएंट्स में मिलता है?

हां, बिल्कुल. iGo Assist दरअसल TVS की Integrated Starter Generator (ISG) टेक्नोलॉजी है. इसकी मदद से स्कूटर बिना ज्यादा आवाज के स्टार्ट होता है और ट्रैफिक में रुकने पर इंजन को अपने आप बंद करके फ्यूल बचाने में भी मदद करता है. खास बात यह है कि यह स्कूटर के मौजूदा 9.2Nm टॉर्क के साथ 0.6Nm का एक्स्ट्रा टॉर्क भी जोड़ता है, जिससे परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाने में मदद मिलती है.

ये भी पढ़ें: एक बार चार्ज करें और 142Km तक चलाएं, 33 लीटर स्टोरेज भी मिलेगा, जानें इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >