2025 TVS iQube vs Ather Rizta: कौन है सबसे बेहतरीन फैमिली EV?

2025 TVS iQube vs Ather Rizta: जानिए 2025 के दो सबसे चर्चित फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर्स – TVS iQube ST और Ather Rizta Z – के बीच फीचर्स, रेंज, कीमत और परफॉर्मेंस का पूरा कंपैरिजन

2025 TVS iQube vs Ather Rizta: TVS Motor ने लगातार दूसरे महीने भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में टॉप पोजिशन बरकरार रखी है. कंपनी ने अपने लोकप्रिय iQube ST को नए अपडेट्स और आकर्षक कीमत के साथ पेश किया है. वहीं, Ather Energy ने पहली बार फैमिली सेगमेंट को टारगेट करते हुए Rizta Z को लॉन्च किया है. आइए जानते हैं कौन-सा स्कूटर है आपके परिवार के लिए सबसे बेहतर इलेक्ट्रिक विकल्प.

2025 TVS iQube vs Ather Rizta: बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस

TVS iQube ST में 3.5 kWh बैटरी है जो 5.9 bhp और 33 Nm टॉर्क देती है. इसकी टॉप स्पीड 78 kmph है और यह 0-40 kmph की रफ्तार सिर्फ 4.2 सेकंड में पकड़ता है. एक बार चार्ज करने पर यह 145 km की रेंज देता है और 0-80% चार्जिंग में 3 घंटे लगते हैं.

Ather Rizta Z में 3.7 kWh बैटरी है, जो 5.7 bhp और 22 Nm टॉर्क देती है. इसकी टॉप स्पीड 80 kmph है और 0-40 kmph की रफ्तार 4.7 सेकंड में पकड़ता है. यह 159 km की IDC रेंज देता है और 0-80% चार्जिंग में 4 घंटे 30 मिनट लगते हैं.

ऑटोमोबाइल जगत की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

2025 TVS iQube vs Ather Rizta: फीचर्स और कंफर्ट

TVS iQube ST में नया ड्यूल-टोन सीट, बेज इंटीरियर और पिलियन बैकरेस्ट मिलता है. इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले है जो स्मार्टफोन से कनेक्ट होकर कॉल, मैसेज, म्यूजिक, नेविगेशन, Alexa और USB चार्जिंग सपोर्ट करता है. इसमें 32 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज है.

Ather Rizta Z में सेगमेंट-लीडिंग 56 लीटर स्टोरेज है (34 लीटर अंडर-सीट + 22 लीटर फ्रंक). इसका 7-इंच Android डिस्प्ले Google Maps, Alexa, WhatsApp लोकेशन शेयरिंग, कॉल और म्यूजिक सपोर्ट करता है.

2025 TVS iQube vs Ather Rizta: कीमत और वैल्यू

TVS iQube ST की एक्स-शोरूम कीमत ₹1.45 लाख है.

Ather Rizta Z की एक्स-शोरूम कीमत ₹1.42 लाख है.

2025 TVS iQube vs Ather Rizta: कौन है सबसे बेहतर?

अगर आप तेज चार्जिंग, ज्यादा टॉर्क और स्मार्ट फीचर्स चाहते हैं तो TVS iQube ST बेहतर विकल्प है. वहीं, अगर आपके परिवार को ज्यादा स्टोरेज, सेफ्टी और टेक-इंटीग्रेशन चाहिए तो Ather Rizta Z ज्यादा प्रैक्टिकल साबित हो सकता है.

Ather Rizta ने इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में मचाया धमाल, बड़े स्कूटर का बड़ा वादा

EV मालिकों को बड़ी राहत: 15 साल बाद भी चल सकेंगे इलेक्ट्रिक वाहन, EoL नियम से छूट तय

Electric Scooter Fire: आपकी एक गलती बना सकती है EV को आग का गोला

1 लाख की स्कूटी, 14 लाख का नंबर: जुनून की कीमत नहीं होती!

रोड सेफ्टी का डबल डोज, अब हेलमेट भी होंगे ‘बाय डिफॉल्ट’, नयी गाड़ी लेते समय शोरूम से मिलेंगे मुफ्त

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >