अगर आप डेली लंबी दूरी तय करने के लिए TVS की एक किफायती और दमदार माइलेज वाली बाइक सर्च कर रहे हैं, तो ये 3 आपके लिए बढ़िया चॉइस हो सकती है. इस लिस्ट में TVS Radeon, TVS Sport और TVS Raider 125 का नाम हमने सेलेक्ट किया है, जो आपके लिए आसान हो सकता है. इन तीनों में अच्छी माइलेज के साथ-साथ शानदार फीचर्स मिलते हैं, जिससे आपकी राइडिंग एक्सपीरियंस मजेदार हो सकती है. चलिए इन बाइक्स का इंजन, फीचर्स, माइलेज और खासियत के बारे में हम आपको जानकारी देते हैं, जो आपके सर्च को ईजी बना सकता है.
TVS Radeon
सूची में पहले नंबर पर हमने TVS Radeon को रखा है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत (दिल्ली) 58,450 (ऑल ब्लैक एडीशन), 65,450 (बेस एडीशन), 77,950 (डीजी ड्रम) और 80,200 (डीजी डिस्क) है. इसमें आपको 109.7 सीसी 4 स्ट्रोक ड्यूरालाइफ, BS-VI इंजन मिलता है, जो 8.08 bhp पावर और 8.7 nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसके अलावा इसमें रियल टाइम माइलेज डिस्प्ले, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, लॉंग सीट, 5-स्टेप एडजस्टेबल हाइड्रॉलिक शॉक एब्जॉर्बर, फ्यूल इंडिकेशन और सर्विस इन्डिकेटर मिलेंगे. इस बाइक की ARAI-Certified माइलेज 78 kmpl है. हालांकि, रियल वर्ल्ड में आप इसका माइलेज 63 से 68 kmpl तक एक्सपेक्ट कर सकते हैं.
TVS Sports
दूसरे नंबर पर हमने TVS Sports को जगह दी है, जो आपके डेली ड्राइविंग एक्सपिरियंस को शानदार बना सकती है. इसकी स्टार्टिंग एक्स शोरूम प्राइस (दिल्ली) 58,750 रुपए (सेल्फ-स्टार्ट ES) और 59,950 रुपए (सेल्फ-स्टार्ट ES प्लस) है. दोनों में अलॉय व्हील्स मिलेंगे. ET-Fi टेक्नॉलॉजी के चलते यह 15 पर्सेंट एक्स्ट्रा माइलेज दे सकती है. इसके अलावा इकोमीटर, यूएसबी चार्जर, टेलीस्कोपिक ऑइल डैम्पड शॉक एब्जॉर्बर, 5-स्टेप एडजस्टेबल हाइड्रॉलिक शॉक एब्जॉर्बर (रियर), एक्स्ट्रा लॉंग सीट, ऑल गियर इलेक्ट्रिक स्टार्ट, अलूमिनम ग्रैब रेल, ऑटोमैटिक हेडलाइट, स्पोर्टी हेडलैंप और प्रीमियम 3डी लोगो जैसे फीचर्स मिलेंगे. इसमें 109.7 सीसी सिंगल सिलेंडर, 4 स्ट्रोक, फ्यूल इंजेक्शन इंजन है, जो 8.7 nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसका ARAI-Certified माइलेज 80 kmpl है. रियल वर्ल्ड और हाइवे कंडीशन के अनुसार एवरेज माइलेज 65 से 75 kmpl है.
TVS Raider 125
इस सूची में तीसरे नंबर पर TVS Raider 125 का नाम है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 99,620 रुपए है. इसमें 124.8 सीसी, सिंगल सिलेंडर मिलेगा, जो 8.37 kW मैक्स पावर और 11.2 nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसके अलावा इसमें फीचर्स के रूप में स्मार्टएक्सकनेक्ट में नेविगेशन, नोटिफिकेशन, लो फ्यूल अलर्ट और HMI (ह्यूमन मशीन इंटरफेस) मिलेंगे. अगर आप स्टाइल, डिजिटल, कम्फर्ट, परफॉर्मेंस और सेफ्टी के लिए बढ़िया बाइक देखते हैं, तो स्पोर्ट बेस्ट हो सकती है. इसमें 3 राइड्स मोड मिलते हैं, जिसमें इको, बूस्ट और पावर मोड शामिल हैं. इसका ARAI-Certified माइलेज 56.7 kmpl है. हालांकि, रियल वर्ल्ड माइलेज 55 से 60 kmpl तक हो सकती है.
ये भी पढ़ें: स्पोर्ट्स बाइक खरीदनी है? KTM RC 160 में मिलते हैं दमदार इंजन और प्रीमियम फीचर्स, कीमत भी 2 लाख से कम
