भारतीय ऑटोमोबाइल बाजारों में कम कीमत वाली बाइकों का शुरू से ही जलवा रहा है. इसके पीछे की मुख्य वजह यह है कि कंपनियां किफायती कीमतों पर अच्छा परफॉर्मेंस करने वाली मोटरसाइकिलें लगातार लॉन्च करती रहती हैं. यदि आपको भी एक ऐसी बाइक की तलाश है जिसकी कीमत 1.50 लाख रुपये तक हो, तो यहां हम आपके लिए 3 शानदार विकल्प लेकर आए हैं, जो रोजाना इस्तेमाल करने के लिए बेहतर विकल्प बन सकती हैं. इस आर्टिकल में इन टू-व्हीलर्स की खासियत, कीमत और फीचर्स के बारे में भी हम आपको अच्छी तरह से जानकारी देंगे.
TVS Apache RTR 160 4V
टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4वी का देश की सड़कों पर जलवा है. खासकर स्पोर्टी लुक के साथ दमदार परफॉर्मेंस खोजने वाले युवाओं के लिए यह एक बढ़िया ऑप्शन है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम (दिल्ली) कीमत 1.19 लाख रुपये (RM Disk Black Edition) है. इसके अलावा सिंगल चैनल ABS (1,25,890 रुपये), ड्यूअल चैनल ABS विद ABD (1,37,740) और USD विद TFT (1,38,690) रुपये है.
इस बाइक में 159.7सीसी सिंगल सिलेंडर, ऑइल कूल्ड, 4 वाल्व इंजन मिलता है, जो 9,250 RPM पर 17.55 पावर हाउस और 7,500 RPM पर 14.73 NM टॉर्क जेनरेट करता है. इसके अलावा इसमें स्टैन्डर्ड क्लास-डी प्रोजेक्टर हैंडलैंप, एलईडी लाइटिंग, असिस्ट एंड स्लीपर क्लच, LCD क्लस्टर, 3 राइड्स मोड, स्मार्टएक्सकनेक्ट और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं.
Bajaj Pulsar N160
बजाज कंपनी की बाइकें भी शानदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं. इसी कंपनी की TVS Apache RTR 160 4V की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत (दिल्ली) 1,16,142 रुपये है. इसके सिंगल चैनल ABS सिंगल सीट की कीमत (1,16,142 रुपये), ड्यूअल चैनल सिंगल सीट का दाम (1,18,909 रुपये), सिंगल चैनल सिंगल सीट USD की कीमत (1,22,803 रुपये) और ड्यूअल चैनल स्प्लीट सीट USD की कीमत (1,28,496 रुपये) है. इसमें कुल 4 कलर ऑप्शन मिलते हैं, जिसमें ग्रे, रेसिंग रेड, पर्ल मेटालिक व्हाइट एंड ब्रूकलिन ब्लैक शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: Classic, Hunter या Meteor... रॉयल इनफील्ड 350 का कौन-सा मॉडल खरीदें? जानें कीमत और खासियत
इसमें 164.82 सीसी 4 स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर, FI इंजन का ऑप्शन मिलता है, जो 8,750 RPM पर 16 PS पावर और 6,750 RPM पर 14.65 nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ के साथ डिजिटल कंसोल, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप और 3 राइड्स मोड (Road, Rain & Off-Road) जैसे फीचर्स मिलेंगे.
Hero Xtreme 125 R
हीरो मोटोकॉर्प की फेमस बाइक Hero Xtreme 125 R को भी डेली यूज के लिए अपने घर ला सकते हैं. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 91,500 (IBS OBD2B मॉडल) है. इसके अलावा ABS OBD2B की कीमत (95,200 रुपये), ABS SINGLE SEAT की कीमत (95,700 रुपये) और DUAL CHANNEL ABS की कीमत (1,08,300 रुपये) है.
हीरो एक्सट्रिम 125 आर में 124.7 सीसी एयर-कूल्ड, 4 स्ट्रोक सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 8,250 RPM पर 11.4 BHP पावर और 6500 RPM पर 10.5 NM टॉर्क जेनरेट करता है. इसके अलावा इसमें 3 अलग-अलग राइड्स मोड, क्रूज कंट्रोल, 4.2 मल्टीकलर LCD, मोनोशॉक सस्पेंशन और पैनिक ब्रेक अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं.
ये भी पढ़ें: Pure Petrol, E10 या E20? जानें आपकी कार के लिए कौन-सा पेट्रोल सही और सरकार तीनों विकल्प क्यों नहीं दे सकती
