अगर आप ऐसी एडवेंचर टूरिंग बाइक की तलाश में हैं जो लॉन्ग डिस्टेंस में कम्फर्टेबल हो, दमदार परफॉर्मेंस दे और फीचर्स के मामले में भी किसी से कम न हो, तो TVS Apache RTX 300 आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकती है. 300cc इंजन से लैस यह बाइक वीकेंड ट्रिप्स, हाईवे टूरिंग और हल्के-फुल्के ऑफ-रोड एडवेंचर के लिए शानदार पैकेज लेकर आती है. अगर आप जानना चाहते हैं कि आखिर यह बाइक आपके गैरेज में जगह क्यों डिजर्व करती है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है. आइए जानते हैं वे 5 बड़ी वजहें, जो इस बाइक को एक शानदार एडवेंचर टूरर बनाती हैं.
दमदार इंजन और परफॉर्मेंस
इसमें 299.1cc का इंजन दिया गया है, जो 36 PS की पावर और 28.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. बाइक में अलॉय व्हील्स के साथ आगे 482.6 mm और पीछे 431.8 mm के बड़े पहिए दिए गए हैं, जो उबड़-खाबड़ रास्तों पर भी बेहतर ग्रिप के साथ राइडिंग का एक्सपीरियंस देते हैं. इसके अलावा, TVS Apache RTX 300 की 835 mm की सीट हाइट और 180 kg का कर्ब वेट इसे एडवेंचर टूरिंग के लिए बैलेंस बनाते हैं.
अपग्रेड करने वाले राइडर्स के लिए खास बाइक
ऐसे कई राइडर्स हैं जो 150cc या 200cc बाइक चलाने का अच्छा-खासा एक्सपीरियंस हासिल करने के बाद अब एक बड़ा और दमदार अपग्रेड चाहते हैं. ऐसे लोगों के लिए TVS RTX 300 एक शानदार ऑप्शन बनकर सामने आता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें आपको दमदार परफॉर्मेंस के साथ एडवेंचर राइडिंग के लिए कम्फर्टेबल एर्गोनॉमिक्स और लंबी दूरी की टूरिंग के लिए बेहतरीन पावर, तीनों का शानदार कॉम्बिनेशन मिलता है.
ये भी पढ़ें: 250cc इंजन और स्पोर्टी डिजाइन के साथ आ रही Hero Karizma XMR 250
मॉडर्न फीचर्स से भरपूर
| फीचर | डिटेल्स |
| हेडलाइट, इंडिकेटर और टेललाइट | LED |
| डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) | हां |
| डिजिटल डिस्प्ले | 5 इंच TFT |
| गियर पोजिशन इंडिकेटर | हां |
| ब्राइटनेस कंट्रोल | हां |
अपने सेगमेंट में मजबूत वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन
कीमत की बात करें तो TVS Apache RTX 300 की एक्स-शोरूम कीमत 1.99 लाख रुपये से 2.34 लाख रुपये के बीच है. भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Hero Xpulse 210, Suzuki V-Strom SX और Yezdi Adventure जैसी पॉपुलर एडवेंचर बाइक्स से है. हालांकि, अगर फीचर्स, परफॉर्मेंस और कीमत के बीच बेहतर बैलेंस की बात करें, तो TVS Apache RTX 300 एक मजबूत दावेदार बनकर सामने आती है.
लंबी दूरी की राइड के लिए बड़ा फ्यूल टैंक
TVS RTX 300 में 12.5 लीटर की बड़ी फ्यूल टैंक मिलती है. यही इसकी सबसे बड़ी खूबियों में से एक है, क्योंकि बड़ा फ्यूल टैंक होने का मतलब है कि बार-बार पेट्रोल पंप ढूंढ़ने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी. वहीं, अगर TVS RTX 300 के माइलेज की बात करें, तो यह बाइक करीब 32 kmpl का माइलेज देने का दावा करती है.
ये भी पढ़ें: Honda Dio 125 में क्या-क्या मिलता है? खरीदने से पहले जान लें तीनों वेरिएंट्स के फीचर्स
