एक ट्रेन की कीमत कितनी होती है? जानिए इंजन से कोच तक की रियल कॉस्ट

Train cost in India: क्या आप जानते हैं एक ट्रेन बनाने में कितना खर्च आता है? जानिए जनरल, स्लीपर, एसी कोच और इंजन की कीमतें और पूरी जानकारी

Train cost in India: क्या आपने कभी सोचा है कि जिस ट्रेन में आप अक्सर सफर करते हैं, उसे बनाने में आखिर कितना खर्च आता होगा? सिर्फ टिकट के दाम ही नहीं, ट्रेन बनाने की असली लागत सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. भारतीय रेलवे हर साल सैकड़ों नयी ट्रेनें तैयार करता है, जिनमें साधारण जनरल कोच से लेकर हाई-टेक Vande Bharat Express जैसी प्रीमियम ट्रेनें शामिल हैं. आइए जानते हैं, एक पूरी ट्रेन, उसके कोच और इंजन को तैयार करने में कितनी लागत आती है.

एक ट्रेन बनाने में कितना खर्च आता है?

भारतीय रेलवे की हर ट्रेन की लागत उसके मॉडल और सुविधाओं पर निर्भर करती है. अगर हम एक सामान्य 24 डिब्बों वाली पैसेंजर ट्रेन की बात करें, तो उसे तैयार करने में लगभग 60 से 70 करोड़ रुपये तक का खर्च आता है. इसमें ट्रेन का इंजन, सभी कोच, अंदर की फिटिंग्स, सेफ्टी सिस्टम और ट्रैक टेस्टिंग शामिल होती है.

कोच बनाने की कीमत

रेलवे के हर कोच का खर्च उसकी श्रेणी पर निर्भर करता है. जहां, जनरल कोच (General Coach) करीब ₹1 करोड़ में बनता है, वहीं स्लीपर कोच (Sleeper Coach) लगभग ₹1.25 करोड़ में तैयार होता है. दूसरी ओर, एसी कोच (AC Coach) बनाने की लागत ₹2.8 करोड़ से ₹3 करोड़ तक होती है. इन कोचों को भारत में चेन्नई, कपूरथला और रायबरेली के रेलवे कोच फैक्टरियों में तैयार किया जाता है.

इंजन बनाने की लागत

ट्रेन का इंजन यानी लोकोमोटिव, पूरी ट्रेन का सबसे महंगा हिस्सा होता है. एक सामान्य डीजल या इलेक्ट्रिक इंजन को बनाने में ₹18 करोड़ से ₹29 करोड़ तक का खर्च आता है. वहीं, हाई-स्पीड या प्रीमियम ट्रेनों जैसे वंदे भारत या राजधानी एक्सप्रेस के इंजनों की लागत ₹110 से ₹120 करोड़ तक पहुंच सकती है.

एक ट्रेन को बनाने की कुल लागत कितनी?

अगर औसतन देखा जाए तो एक ट्रेन को बनाने की कुल लागत ₹60 करोड़ से ₹120 करोड़ तक होती है. यानी, जिस ट्रेन से हम ₹100-₹500 के टिकट पर सफर करते हैं, उसकी असली कीमत किसी लग्जरी कारों की फ्लीट जितनी होती है. भारतीय रेलवे लगातार अपने कोच और इंजन को आधुनिक बना रहा है ताकि यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक सफर मिल सके.

Chhath Puja 2025: IRCTC से कंफर्म तत्काल टिकट पाने में बड़े असरदार हैं ये टिप्स और ट्रिक्स

छठ पूजा में बिहार जाने के लिए ट्रेन का कन्फर्म टिकट कैसे मिलेगा? जानिए सबसे असरदार ऑनलाइन ट्रिक्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >