12 लाख के रेंज में मिडिल क्लास को BMW देगी Toyota, टारगेट पर टाटा पंच और हुंडई एक्सटर

लग्जरी एसयूवी और एमपीवी कार बनाने वाली जापानी कंपनी टोयोटा अब मिडिल क्लास के लोगों के बीएमडब्ल्यू खरीदने का सपना पूरा करने पर काम कर रही है. इसके लिए वह अपने पुराने मॉडल अर्बन क्रूजर को नए वेरिएंट में पेश करने जा रही है. देखना यह जरूरी है कि टोयोटा की यह नई कार मिडिल क्लास की तरकश पर कितनी खरी उतरती है.

Toyota Urban Cruiser Taisor: जापानी कार निर्माता कंपनी टोयोटा आम तौर पर महंगी लग्जरी एसयूवी कारों के लिए जानी जाती है. लेकिन, अब उसने भारत के मिडिल क्लास फैमिली को ध्यान में रखकर कार बना रही है. अब वह मिडिल क्लास फैमिली को करीब 12 लाख रुपये के रेंज में बीएमडब्ल्यू कार जैसी नई लग्जरी एसयूवी टोयोटा अर्बन क्रूजर टैसर देने जा रही है. टोयोटा का यह नया वैरिएंट अपने किलर लुक के साथ बाजार में धूम मचाने आ रहा है. कंपनी इस नई एसयूवी को ऑटो सेक्टर के बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है. अर्बन क्रूजर टैसर पावरफुल 1462 सीसी इंजन के साथ आएगी. आइए, इस कार के बारे में जानते हैं.

टोयोटा अर्बन क्रूजर टैसर के फीचर्स

टोयोटा अर्बन क्रूजर टैसर के फीचर्स की बात की जाए, तो इसके इंटीरियर में लेटर कवर्ड स्टीयरिंग व्हील्स, 360 डिग्री कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले, क्रूल कंट्रोल, 16-इंच डायमंड-कट एलॉय व्हील्स, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम दिए जा सकते हैं. इसके अलावा, इसमें फास्ट यूएसबी चार्जिंग प्वाइंट, रियरव्यू कैमरा, कलर्ड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, 9.0-इंच टचस्क्रीन इन्फोसिस्टम, वायरस असिस्ट ओटीए और सवारियों की सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग दिए गए हैं.

टोयोटा फॉर्च्यूनर ने पहले Endeavor को डकारा, अब MG की इस कार की तैयारी

टोयोटा अर्बन क्रूजर टैसर का पावरफुल इंजन

टोयोटा अर्बन क्रूजर टैसर एसयूवी दो पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ आएगी. इसका पहला विकल्प 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन है, जो 90 बीएचपी पावर और 113 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है. इसे 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है. दूसरा विकल्प 1.0-लीटर बूस्टरजेट इंजन है, जो 100 बीएचपी पावर और 147 एनएम टॉर्क पैदा करता है. यह इंजन 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर सपोर्ट के साथ आता है.

7 सीटर एसयूवी सेगमेंट में धमाका करेगी Toyota, 1 ईवी कार समेत लाने जा रही 4 कारें

टोयोटा अर्बन क्रूजर टैसर की कीमत और वेरिएंट

टोयोटा अर्बन क्रूजर टैसर कई वेरिएंट में उपलब्ध होगी, जिसमें एस, एस एटी, जी, जी एटी, वी, एस हाइब्रिड, वी एटी, वी एडब्ल्यू, जी हाइब्रिड, वी हाइब्रिड और एस सीएनजी विकल्प शामिल हैं. भारत के एक्स-शोरूम में इसकी कीमत करीब 12.53 लाख रुपये होने की उम्मीद है. वहीं, बाजार में इसका मुकाबला टाटा पंच और हुंडई एक्सटर से होगा.

BMW कार है या सिक्योरिटी का चलता-फिरता किला? बम-बुलेट भी हो जाते हैं डी-फ्यूज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >