आ गई Toyota की पहली इलेक्ट्रिक SUV, एक बार चार्ज करने पर चलेगी 543Km

Toyota की पहली इलेक्ट्रिक SUV Toyota Urban Cruiser Ebella 543Km तक की रेंज, Level 2 ADAS, पैनोरमिक सनरूफ और प्रीमियम फीचर्स के साथ लॉन्च हुई है. इसका मुकाबला Creta Electric और Tata Curvv EV से होगा.

भारत में इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती डिमांड के बीच Toyota Kirloskar Motor ने भी अपनी पहली ऑल-इलेक्ट्रिक SUV Toyota Urban Cruiser Ebella लॉन्च कर दी है. दमदार डिजाइन, प्रीमियम फीचर्स और लंबी ड्राइविंग रेंज के साथ आई यह नई EV सीधे मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट को टक्कर देने के लिए तैयार है. कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक SUV शानदार परफॉर्मेंस के साथ-साथ आधुनिक टेक्नोलॉजी और एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स का बेहतरीन कॉम्बिनेशन ऑफर करेगी. इस इलेक्ट्रिक SUV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 23.60 लाख रुपये रखी गई है.

दमदार डिजाइन और प्रीमियम लुक

नई Toyota Urban Cruiser Ebella का डिजाइन काफी हद तक Maruti Suzuki e Vitara से मिलता-जुलता है, लेकिन इसमें Toyota की खास डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलती है. SUV के फ्रंट में नया और आकर्षक डिजाइन दिया गया है, जो कंपनी के ग्लोबल मॉडल्स जैसा फील देता है. इसमें मस्कुलर बोनट, शार्प कैरेक्टर लाइन्स और एयरोडायनामिक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसे स्पोर्टी लुक देते हैं. SUV का व्हीलबेस 2700mm है, जबकि इसकी लंबाई 4,285mm, चौड़ाई करीब 1,800mm और ऊंचाई लगभग 1,640mm है.

मिलेंगे कई शानदार कलर ऑप्शन

कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक SUV को कई शानदार कलर्स में पेश किया है, जिनमें Cafe White, Bluish Black, Gaming Grey, Sportin Red और Enticing Silver शामिल हैं. इसके अलावा डुअल-टोन कलर ऑप्शन भी दिए गए हैं, जिनमें ब्लैक रूफ के साथ कई प्रीमियम शेड्स मिलते हैं.

फीचर्स से भरपूर केबिन

Toyota Urban Cruiser Ebella का इंटीरियर प्रीमियम फील देने के लिए ब्लैक और ब्राउन डुअल-टोन थीम में तैयार किया गया है. केबिन का लेआउट मॉडर्न और काफी क्लीन नजर आता है, जबकि डैशबोर्ड डिजाइन में e-Vitara की झलक देखने को मिलती है. फीचर्स की बात करें, तो इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग, JBL साउंड सिस्टम, एम्बिएंट लाइटिंग, एयर प्यूरीफायर, क्लाइमेट कंट्रोल और डायल-टाइप गियर शिफ्ट नॉब जैसे कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं.

सेफ्टी में भी नहीं कोई कमी

सुरक्षा के लिहाज से भी कंपनी ने इस SUV को काफी मजबूत बनाया है. इसमें 7 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा और Level 2 ADAS जैसे एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं.

बैटरी और रेंज

Toyota Urban Cruiser Ebella को दो बैटरी 49kWh और 61kWh ऑप्शन के साथ पेश किया गया है. बड़े 61kWh बैटरी पैक वाले वेरिएंट में 171.6hp की इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जो 189Nm टॉर्क जेनरेट करती है. वहीं 49kWh बैटरी वर्जन में 106hp की मोटर दी गई है. कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक SUV एक बार चार्ज करने पर 543 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है. इसमें 2WD और AWD दोनों ड्राइवट्रेन ऑप्शन मिलते हैं. साथ ही LFP बैटरी AC और DC दोनों तरह की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

यह भी पढ़ें: क्यों MG Majestor बन रही है Fortuner से बेहतर SUV? इन 5 पॉइंट्स में समझिए

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >