Toyota Rumion या Maruti Ertiga: साल 2026 में 10 लाख रुपए के भीतर कौन-सी 7 सीटर है बेस्ट?

10 लाख रुपये से कम में 7 सीटर कार खरीदने की सोच रहे हैं? टोयोटा रुमियन और मारुति सुजुकी अर्टिगा दोनों ही शानदार विकल्प हैं. इस आर्टिकल में हम दोनों की तुलना कर रहे हैं ताकि आपके लिए फैसला लेना आसान हो सके.

यदि आपको एक ऐसी 7-सीटर कार की तलाश है जिसकी कीमत 10 लाख से कम हो, तो Toyota Rumion और Maruti Suzuki Ertiga दोनों ही बढ़िया ऑप्शन हैं. अब मसला यह है कि दोनों में किसे घर लाएं, क्योंकि दोनों ही अपने-अपने ब्रांड में आगे है. इंजन, परफॉर्मेंस, फीचर्स से लेकर माइलेज तक में रुमियन और अर्टिगा का जलवा है, जबकि अर्टिगा ने अपनी अलग पहचान बना ली है. इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में दोनों कारों का जबरदस्त क्रेज है. ऐसे में इस आर्टिकल में हम आपको यह बताने वाले हैं कि किसे आप खरीद सकते हैं. इनकी तुलना देखने के बाद आपके लिए डीसीजन लेना भी थोड़ा ईजी हो सकता है. आइए जानते हैं. 

Toyota Rumion vs Maruti Ertiga: इंजन और ट्रांसमिशन 

टोयोटा रुमियन में 1462cc का 4-सिलेंडर, 4-वाल्व, DOHC पेट्रोल इंजन मिलता है. यह इंजन 6000 rpm पर 102 bhp की ताकत और 4300 rpm पर 139 nm टॉर्क जेनरेट करने का पावर रखता है. इसकी ड्राइविंग रेंज 123 किलोमीटर है. इसे 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन (गियरबॉक्स) के साथ जोड़ा गया है. 

वहीं, मारुति सुजुकी अर्टिगा में 1462cc, 4-सिलेंडर, 4 वाल्व, DOHC पेट्रोल इंजन मिलता है. इसमें K15C स्मार्ट हाइब्रिड इंजन मिलेगा. यह इंजन 6000 rpm पर 102 bhp की ताकत और 4400 rpm पर 136.8 nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसे भी 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. इसकी ड्राइविंग रेंज भी 923 किलोमीटर है. इसका ARAI क्लेम्ड माइलेज 20.51 kmpl है. 

Toyota Rumion vs Maruti Ertiga: कम्फर्ट एंड कन्वीनियंस 

रुमियन में आपको कम्फर्ट एंड कन्वीनियंस के तौर पर टिल्ट स्टियरिंग एडजस्टमेंट, हीटर, रियर पार्किंग सेंसर, ड्राइवर एंड को-ड्राइवर वैनिटी मिरर और मैनुअल एसी जैसे फीचर्स मिलते हैं.

ये भी पढ़ें:नयी नॉन-लक्जरी कार या पुरानी लग्जरी कार? एक ही बजट में कौन बेहतर?

वहीं, अर्टिगा में आपको टिल्ट स्टियरिंग एडजस्टमेंट, केबिन बूट एक्सेस, हीटर, रियर पार्किंग सेंसर, मैनुअल एसी, हेडलाइट एंड इग्नीशन ऑन रिमाइन्डर और एक 12W पावर आउट्लेट मिलता है.

Toyota Rumion vs Maruti Ertiga: फीचर्स 

फीचर्स के रूप में टोयोटा अपनी रुमियन में चाइल्ड सेफ्टी लॉक, स्पीड सेन्सिंग डोर लॉक, रिमोट सेंट्रल लॉकिंग, बॉडी कलर्ड बंपर, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल एंड रिक्ट्रेबल ORVM, फ्रंट एंड रियर पावर विंडो/ड्राइवर वन टच अप-डाउन, फ्रंट एंड रियर डोर पॉकेट, 4-कपहोल्डर, हैलोजन प्रोजेक्टर हेडलाइट, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, वॉइस कमांड, 6 एयरबैग्स और सीट बेल्ट वार्निंग जैसे फीचर्स ऑफर करती हैं.

अर्टिगा में चाइल्ड सेफ्टी लॉक, स्पीड सेन्सिंग डोर लॉक, चाभी के साथ सेंट्रल लॉकिंग, बॉडी कलर्ड बंपर इंटरनली एडजस्टेबल ORVM, फ्रंट एंड रियर पावर विंडो, ब्लैक एक्सटीरियर डोर हैंडल, फ्रंट एंड रियर डोर पॉकेट, फ्रंट कप होल्डर, फ्रंट एंड रियर केबिन लैंप, हैलोजन प्रोजेक्टर हेडलाइटस, एलईडी टेललाइट, एंड्रॉयड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले और 6 एयरबैग्स मिलते हैं.

Toyota Rumion vs Maruti Ertiga: कीमत 

Toyota Rumion की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 9.79 लाख रुपए है.

Maruti Suzuki Ertiga की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 8.85 लाख रुपए है.

ये भी पढ़ें:2026 Maruti Brezza Turbo या NA Petrol? जानें दोनों इंजन में किसे खरीदना रहेगा ज्यादा फायदेमंद



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >