नेपाल में Toyota Fortuner की कीमत कितनी है? भारत में उतने पैसे में आ जाएंगी दो प्रीमियम SUVs

नेपाल में Toyota Fortuner की कीमत भारत के मुकाबले काफी ज्यादा है. वहां इस पॉपुलर SUV पर लगने वाले भारी टैक्स और इम्पोर्ट ड्यूटी इसकी कीमत को इतना बढ़ा देते हैं कि उतने पैसे में भारत में दो प्रीमियम SUVs तक खरीदी जा सकती हैं.

अलग-अलग देशों में कारों की कीमतें काफी अलग होती हैं, लेकिन नेपाल और भारत के बीच का फर्क सच में चौंका देता है. नेपाल में भारी इम्पोर्ट ड्यूटी और टैक्स की वजह से जो कार भारत में सिर्फ एक प्रीमियम SUV मानी जाती है, वही वहां पहुंचते-पहुंचते बेहद महंगी हो जाती है. इसका सबसे बड़ा उदाहरण है Toyota Fortuner. ये SUV दोनों देशों में काफी पॉपुलर है. लेकिन नेपाल में इसकी कीमत भारत के मुकाबले कई गुना ज्यादा है. 

इस फर्क का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि नेपाल में एक Toyota Fortuner खरीदने जितने पैसों में भारत में Mahindra Scorpio-N और MG Majestor जैसी कई दमदार SUVs खरीदी जा सकती हैं. आइए आपको बताते हैं कि आखिर नेपाल में Toyota Fortuner की कीमत कितनी है.

नेपाल में Toyota Fortuner की कीमत

नेपाल में कारों की कीमतें भारत के मुकाबले कितनी ज्यादा हैं. इसका सबसे बड़ा उदाहरण Toyota Fortuner है. नेपाल में Fortuner के 4×4 वेरिएंट की कीमत करीब NPR 2.83 करोड़ है, जो भारतीय रुपये में लगभग ₹1.76 करोड़ के बराबर बैठती है.

वहीं भारत में यही SUV ₹34.76 लाख से ₹50.46 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच उपलब्ध है. कीमतों का यह अंतर इतना बड़ा है कि नेपाल में एक Fortuner खरीदने के बजट में भारत के कस्टमर्स आराम से दो प्रीमियम SUVs खरीद सकते हैं.

Toyota fortuner nepal price details (photo: toyota nepal)

नेपाल में Mahindra Scorpio-N की कीमत

अपनी दमदार रोड प्रेजेंस, शानदार 4WD सिस्टम और मजबूत SUV इमेज के लिए मशहूर Scorpio-N नेपाल में भारतीय कीमतों के मुकाबले काफी महंगी बिकती है. कुछ वेरिएंट्स की कीमत तो टैक्स और ड्यूटी जुड़ने के बाद भारतीय रुपये में बदलने पर 60 लाख रुपये से भी ऊपर पहुंच जाती है. वहीं भारत में यही SUV लगभग 13.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है. 

भारत में MG Majestor की कीमत

बात करें MG Majestor की तो इसका बड़ा साइज, फीचर्स से भरपूर प्रीमियम केबिन और दमदार रोड प्रेजेंस इसे भारत के प्रीमियम SUV सेगमेंट में एक खास पहचान दिलाते हैं. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 40.99 लाख रुपये है, जो टॉप वेरिएंट के लिए 44.99 लाख रुपये तक जाती है.

अगर आप इसे Scorpio-N के मिड या टॉप वेरिएंट के साथ जोड़कर देखें, तो दोनों की कुल कीमत भी नेपाल में Toyota Fortuner की कीमत के आसपास या कई मामलों में उससे कम ही पड़ती है. कीमतों का यह बड़ा अंतर साफ दिखाता है कि नेपाल में लगने वाले भारी टैक्स और इम्पोर्ट ड्यूटी किसी भी गाड़ी की कीमत को कितनी तेजी से बढ़ा सकते हैं.

नेपाल में गाड़ियां इतनी महंगी क्यों हैं?

नेपाल में गाड़ियों की कीमतें इतनी ज्यादा होने की सबसे बड़ी वजह भारी इम्पोर्ट टैक्स है. चूंकि नेपाल में बड़े पैमाने पर कारों का प्रोडक्शन नहीं होता, इसलिए लगभग सभी गाड़ियां बाहर से मंगानी पड़ती हैं. इसी कारण उनकी कीमत काफी बढ़ जाती है. इसकी वजह से-

  • आयात (इम्पोर्ट) पर भारी कस्टम ड्यूटी और टैक्स लगते हैं.
  • इंजन की पावर और उत्सर्जन (एमिशन) के आधार पर एक्स्ट्रा टैक्स लगता है.
  • गाड़ियों की बिक्री का पैमाना छोटा होने के कारण कंपनियों को बड़े बाजार जैसा लागत लाभ नहीं मिल पाता.

यह भी पढ़ें: भारत में ₹3.70 लाख तो पाकिस्तान में कितने की मिलती है Alto? जानें फीचर्स भी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >