Toyota Glanza से Hilux तक, कंपनी दे रही ₹1 लाख तक की छूट

अगर आप Toyota की नयी गाड़ी लेने की सोच रहे हैं, तो आपके पास बढ़िया मौका है. कंपनी अपने कुछ मॉडल्स पर अच्छा-खासा ऑफर दे रही है, जिससे आप 1 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं.

Toyota Kirloskar Motor ने अप्रैल 2026 के लिए अपने कई पॉपुलर मॉडल्स पर ऑफर्स का ऐलान किया है. इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज/स्क्रैपेज बोनस, लॉयल्टी बेनिफिट, कॉर्पोरेट डिस्काउंट और एक्सेसरी किट शामिल है. कुछ वेरिएंट्स पर ₹1 लाख तक की बचत हो रही है. हालांकि, ये ऑफर्स शहर और डीलरशिप के हिसाब से अलग हो सकते हैं.

Toyota Glanza पर ऑफर

Toyota Glanza के पेट्रोल वेरिएंट (CNG और AMT को छोड़कर) पर इस महीने कुल ₹69,000 तक का फायदा मिल रहा है. इसमें ₹10,000 कैश डिस्काउंट, ₹15,000 एक्सचेंज बोनस, ₹30,000 लॉयल्टी बोनस, ₹4,000 कॉर्पोरेट बेनेफिट और ₹10,000 का एक्सेसरी किट शामिल है. यह पैकेज इस सेगमेंट में इसे एक मजबूत ऑप्शन बनाता है.

Toyota Urban Cruiser Taisor पर ऑफर

Urban Cruiser Taisor पर वेरिएंट के हिसाब से ऑफर्स दिए जा रहे हैं. Turbo MT वेरिएंट पर ₹55,000 तक का फायदा मिल सकता है, जिसमें कैश, एक्सचेंज और लॉयल्टी बोनस शामिल हैं. वहीं नॉन-टर्बो वेरिएंट्स पर ₹45,000 तक के बेनेफिट्स मिल रहे हैं, जो इसे कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में एक वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन बनाते हैं.

Toyota Urban Cruiser Hyryder पर ऑफर

Hyryder पर इस महीने सबसे ज्यादा ऑफर्स मिल रहे हैं. S Neo Drive वेरिएंट पर ₹1.10 लाख तक का फायदा मिल सकता है. वहीं G और V Neo Drive ट्रिम्स पर ₹1.01 लाख तक और E Neo Drive वेरिएंट पर ₹1.05 लाख तक के ऑफर्स उपलब्ध हैं.

CNG वेरिएंट्स पर ₹1.02 लाख तक की बचत मिल रही है. वहीं स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन पर ₹52,000 का फ्लैट बेनेफिट दिया जा रहा है, जो ज्यादा माइलेज चाहने वाले ग्राहकों के लिए अच्छा ऑप्शन है.

Toyota Hilux पर ऑफर

Toyota Hilux पर इस महीने सभी वेरिएंट्स पर ₹1.10 लाख तक का फायदा दिया जा रहा है. इसमें ₹80,000 का कैश डिस्काउंट और ₹30,000 का एक्सचेंज बोनस शामिल है. यह ऑफर इस प्रीमियम पिकअप को और आकर्षक बनाता है.

Toyota Rumion पर ऑफर

Toyota Rumion MPV पर इस महीने ₹15,000 तक का फायदा मिल रहा है. इसमें कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस शामिल हैं. हालांकि, यह ऑफर बाकी मॉडल्स के मुकाबले कम है, लेकिन फैमिली यूज के लिए यह अभी भी एक अच्छा ऑप्शन बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: Amaze, City और Elevate पर बंपर डिस्काउंट, ₹1.97 लाख तक की बचत का मौका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >