Coronavirus की वजह से कर रहे हैं Work From Home, तो आपका काम आसान बना देंगे ये ऐप्स

Coronavirus Work From Home Apps: कोरोना वायरस की वजह से भारत सहित दुनियाभर की कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को सुरक्षित रखने की खातिर ‘वर्क फ्रॉम होम’ यानी घर से काम करने की सुविधा दे रही हैं.

Coronavirus Work From Home Apps: कोरोना वायरस (CoVID19) की वजह से भारत सहित दुनियाभर की कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को सुरक्षित रखने की खातिर ‘वर्क फ्रॉम होम’ (Work From Home) यानी घर से काम करने की सुविधा दे रही हैं.

अगर आप भी इस दौरान घर से काम कर रहे हैं, या आनेवाले दिनों में ऐसा करने की सोच रहे हैं तो दूसरे कर्मचारियों से कॉर्डिनेट करने में कोई परेशानी नहीं उठानी पड़े, इसके लिए हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे ऐप्स के बारे में जिनका इस्तेमाल कर आप घर बैठे आसानी से अपना काम कर सकेंगे.

Skype for Business: यह ऐप स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप, पर्सनल कम्प्यूटर के लिए उपलब्ध है. इसके जरिये आप आसानी से वीडियो कॉलिंग, वॉयस कॉलिंग, मैसेज और डॉक्यूमेंट शेयरिंग कर सकते हैं. इसके जरिये आप ग्रुप मैसेजिंग और ग्रुप वीडियो कॉलिंग भी बेहतर तरीके से कर सकते हैं.

Google Hangout: इस ऐप के जरिये आप फ्री ग्रुप वीडियो और वॉयस कॉलिंग कर सकते हैं. इसके जरिये एक साथ 150 लोगों तक से ग्रुप चैटिंग की जा सकती है. आप अपने टीम मेट्स के बीच इमेज और डॉक्यूमेंट्स भी शेयर कर सकते हैं. आप आइओएस, एंड्रॉयड और वेब पर ऑफिस कॉन्टैक्ट्स सिंक कर गूगल हैंगआउट के इस्तेमाल से किसी भी डिवाइस से चैट कर सकते हैं. इसके लिए आपके पास गूगल या जीमेल अकाउंट होना चाहिए.

WhatsApp: दुनियाभर के टॉप मेसेजिंग ऐप्स में शुमार व्हाट्सऐप अपने यूजर्स को ढेरों फीचर्स देता है. इससे यूजर्स बेहद आसानी से एक बड़े ग्रुप में इमेजेस, वीडियोज और डॉक्यूमेंट्स शेयर कर सकते हैं. साथ ही इसके यूजर्स एक दूसरे से वॉयस या वीडियो कॉलिंग के जरिये बात भी कर सकते हैं.

ZOOM: यह ऐप वीडियो मीटिंग और स्क्रीन शेयरिंग फीचर्स ऑफर करता है. साथ ही यूजर्स फोटोज, गूगल ड्राइव, ड्रॉप बॉक्स या बॉक्स फाइल्स को शेयर कर सकते हैं और अपने स्मार्टफोन या कंप्यूटर के जरिये टेक्स्ट और ऑडियो फाइल्स को भी सेंड कर सकते हैं. इस ऐप के जरिये यूजर्स फ्री में 100 लोगों की मीटिंग कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >