माइलेज के मामले में सबसे आगे हैं ये 5 CNG कारें, कीमत भी ₹7 लाख से कम, देखें लिस्ट

अगर आपका बजट कम है और आप ज्यादा माइलेज वाली कार ढूंढ रहे हैं, तो ये CNG ऑप्शन आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं. ₹7 लाख से कम कीमत में आने वाली ये 5 कारें किफायत, अच्छे माइलेज और रोजमर्रा की जरूरतों के हिसाब से बढ़िया पैकेज देती हैं. आइए देखते हैं इन्हें.

जब भी हम कार खरीदने जाते हैं, तो सबसे पहले फीचर्स, सेफ्टी और कम्फर्ट पर ध्यान देते हैं. लेकिन असली फैसला अक्सर एक ही चीज तय करती है. हम बात कर हैं माइलेज की. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच अच्छा माइलेज हर किसी की जरूरत बन चुका है. अगर आप भी कम बजट में एक किफायती कार ढूंढ रहे हैं, तो हमने आपके लिए एक लिस्ट तैयार की है. इस लिस्ट में हमने ₹7 लाख से कम कीमत वाली 5 सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारों के बारे में बताया है. आइए देखते हैं इन्हें.

Maruti WagonR

Maruti WagonR भारत की सबसे पॉपुलर कारों में से एक है. इसमें 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, साथ ही CNG का ऑप्शन भी दिया गया है. कंपनी के अनुसार इसका ARAI माइलेज 34.05 km/kg तक जाता है, जबकि असल इस्तेमाल में यह करीब 28 km/kg के आसपास आराम से मिल जाता है. WagonR का CNG वेरिएंट खासकर LXi मॉडल में उपलब्ध है.

Maruti Alto K10

Maruti Alto K10 माइलेज के मामले में काफी शानदार ऑप्शन है. यह कार ARAI टेस्ट के मुताबिक करीब 33.85 km/kg तक का माइलेज देती है. इसमें 1.0-लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो CNG ऑप्शन के साथ भी आता है. रियल वर्ल्ड में इसका माइलेज लगभग 26-27 km/kg तक आराम से देखा जा सकता है. अगर आप इसका सबसे सस्ता CNG वेरिएंट लेना चाहें, तो Maruti Alto K10 का LXi (O) मॉडल आता है.

यह भी पढ़ें: मार्केट में छाई मारुति की ये कार, लॉन्च के सिर्फ 8 महीनों में 1 लाख लोगों ने खरीदा

Tata Tiago Facelift

आखिर में बात करते हैं हाल ही में लॉन्च हुई Tata Tiago फेसलिफ्ट की. यह कार पहली ऐसी CNG गाड़ी थी जिसमें AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया. इससे माइलेज और ड्राइविंग दोनों ही आसान और कंफर्टेबल हो जाते हैं. इस हैचबैक का ARAI क्लेम्ड माइलेज MT वर्जन में 26.49 km/kg और AMT वर्जन में 28.06 km/kg तक जाता है. Tiago CNG की शुरुआत Smart वेरिएंट से होती है.

Maruti Celerio 

Maruti Celerio भारत की सबसे किफायती कारों में से एक है. इसमें 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ CNG का ऑप्शन भी मिलता है.इसका ARAI माइलेज 34.43 km/kg है. असल में चलाने पर आप लगभग 29 km/kg का माइलेज आराम से उम्मीद कर सकते हैं. Celerio का CNG वेरिएंट VXi मॉडल में मिलता है.

Maruti S-Presso

इसमें 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है. साथ में CNG का ऑप्शन भी दिया गया है, जो ARAI के हिसाब से 32.73 km/kg तक का शानदार माइलेज देता है. असल ड्राइविंग में यह करीब 25-26 km/kg तक आराम से दे सकती है. S-Presso का CNG वेरिएंट LXi (O) मॉडल में मिलता है.

यह भी पढ़ें: Maruti की इन कारों पर 14 जून तक कीमतें फ्रीज, Alto K10 और WagonR पर बचा सकते हैं हजारों रुपये

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >