इलेक्ट्रिक स्कूटर आज के समय में डेली यूज के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो गए हैं. कम चलाने का खर्च, आसान मेंटेनेंस और इको-फ्रेंडली के लिए बेहतर होने की वजह से लोग तेजी से EV की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं. इसी ट्रेंड को देखते हुए Lectrix ने भी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की रेंज को धीरे-धीरे बढ़ाया है. अगर आप भी एक सस्ता और अच्छा इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो भारत में 1 लाख रुपये से कम कीमत वाले Lectrix इलेक्ट्रिक स्कूटर्स आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकते हैं. आइए देखते हैं इन्हें.
Lectrix NDuro
इसकी शुरुआती कीमत 87,550 रुपये (एक्स-शोरूम) है, जो टॉप वेरिएंट के लिए 1.02 लाख रुपये तक जाती है. रफ एंड टफ डिजाइन और शानदार स्टाइलिंग के साथ आने वाला यह स्कूटर रोजाना शहर में आने-जाने के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है. सबसे अच्छी बात यह है कि एक बार फुल चार्ज होने पर यह 90 km तक की रेंज देने का दावा करता है.
- टॉप स्पीड: 65 km/h
- बैटरी पैक: 2.3 kWh
- चार्जिंग समय: 3 से 4 घंटे
- अंडर-सीट स्टोरेज: 42 लीटर
- मोड: इको, नॉर्मल और स्पोर्ट
- इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर: डिजिटल डिस्प्ले
- चार्जिंग सुविधा: USB चार्जिंग पोर्ट
Lectrix Zyro
इसकी कीमत ₹51,741 से ₹62,750 (एक्स-शोरूम) के बीच है. सबसे खास बात यह है कि यह एक बार चार्ज करने पर 85 km तक की रेंज देने का दावा करती है.
- टॉप स्पीड: 25 km/h
- बैटरी पैक: 1.5 kWh
- चार्जिंग समय: लगभग 4 घंटे
- अंडर-सीट स्टोरेज: 22 लीटर
- अन्य फीचर्स: LED हेडलैंप, डिजिटल डिस्प्ले, रिवर्स मोड, USB चार्जिंग पोर्ट
Lectrix SX25
इसकी शुरुआती कीमत ₹54,999 (एक्स-शोरूम) है, जो टॉप वेरिएंट के लिए ₹67,999 तक जाती है. सबसे अच्छी बात यह है कि कई मामलों में इसे चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की भी जरूरत नहीं पड़ती. एक बार फुल चार्ज होने पर यह लगभग 60 km तक की रेंज देने का दावा करता है.
- टॉप स्पीड: 25 km/h
- बैटरी पैक: 1.34 kWh
- चार्जिंग समय: लगभग 4 घंटे
- अन्य फीचर्स: पोर्टेबल बैटरी, LED लाइटिंग, डिजिटल स्पीडोमीटर, एंटी-थेफ्ट लॉक
Lectrix LXS
इसकी शुरुआती कीमत ₹91,399 (एक्स-शोरूम) है. खास बात यह है कि यह एक बार चार्ज होने पर 89 km तक की रेंज देने का दावा करता है, जिससे ऑफिस, कॉलेज या शहर के अंदर रोजाना आने-जाने के लिए यह एक बढ़िया ऑप्शन बन जाता है.
- टॉप स्पीड: 50 km/h
- बैटरी पैक: 2.3 kWh
- चार्जिंग समय: लगभग 3 घंटे
- अन्य फीचर्स: ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, LED लाइटिंग, रिवर्स मोड, USB चार्जिंग पोर्ट
Lectrix LXS 3.0
इसकी शुरुआती कीमत ₹91,990 (एक्स-शोरूम) है, और यह कंपनी के किफायती पोर्टफोलियो का टॉप मॉडल है. सबसे खास बात इसकी 120 km तक की रेंज है. यानी बार-बार चार्जिंग की चिंता किए बिना आप बेफिक्र होकर सफर का आनंद ले सकते हैं.
- टॉप स्पीड: 55 km/h
- बैटरी पैक: 3 kWh
- चार्जिंग समय: 3 घंटे 30 मिनट
- अंडर-सीट स्टोरेज: 33 लीटर
- अन्य फीचर्स: ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, रिवर्स मोड, LED लाइटिंग, USB चार्जिंग पोर्ट
यह भी पढ़ें: 43 लीटर का स्टोरेज स्पेस, 163 km तक की रेंज… जानें क्यों ये स्कूटर कहलाती है ‘स्कूटर का SUV’
