1 लाख से कम में मिल रही ये 3 स्टाइलिश और दमदार 125cc बाइक्स

125cc Bike Under Rs 1 Lakh: Bajaj, TVS और Hero की टॉप 125cc बाइक्स ₹1 लाख से कम में उपलब्ध हैं. जानिए इनके इंजन, फीचर्स, माइलेज और कीमत की पूरी जानकारी

125cc Bike Under Rs 1 Lakh Diwali Dhanteras 2025: अगर आप ₹1 लाख के बजट में स्टाइलिश, पावरफुल और माइलेज से भरपूर 125cc बाइक की तलाश में हैं, तो Bajaj, TVS और Hero जैसी दिग्गज कंपनियों की ये तीन बाइक्स आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकती हैं. इन बाइक्स में न सिर्फ दमदार इंजन है, बल्कि स्मार्ट फीचर्स और शानदार लुक्स भी हैं.

Bajaj pulsar n125

1. Bajaj Pulsar N125 : स्टाइल और टेक्नोलॉजी का परफेक्ट कॉम्बो

इंजन: 124.59cc, 12PS पावर और 11Nm टॉर्क

फीचर्स: ब्लूटूथ से जुड़ा डिजिटल डिस्प्ले

कीमत: ₹99,213 (एक्स-शोरूम)

माइलेज: लगभग 60 km/l

Bajaj Pulsar N125 तेज एक्सेलेरेशन और मॉडर्न टेक्नोलॉजी के साथ आती है. इसका डिजिटल डिस्प्ले राइडिंग को स्मार्ट बनाता है.

2. TVS Raider 125 : स्मार्ट फीचर्स से लैस

Tvs raider 125

इंजन: 124.8cc सिंगल-सिलेंडर, 11.4hp पावर और 11.2Nm टॉर्क

फीचर्स: 85 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स, वॉयस असिस्ट

कीमत: ₹99,715 (एक्स-शोरूम, दिल्ली)

माइलेज: लगभग 56 km/l

TVS Raider 125 टेक्नोलॉजी प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है. इसकी स्मार्ट कनेक्टिविटी इसे सेगमेंट में सबसे अलग बनाती है.

3. Hero Xtreme 125R : स्टाइल, सेफ्टी और माइलेज का मेल

Hero xtreme 125r

इंजन: 124.7cc एयर-कूल्ड, 11.5bhp पावर और 10.5Nm टॉर्क

सेफ्टी: फ्रंट डिस्क ब्रेक और सिंगल-चैनल ABS

कीमत: ₹98,839 (एक्स-शोरूम, दिल्ली)

माइलेज: लगभग 66 km/l

Hero Xtreme 125R अपने स्टाइलिश लुक्स, बेहतर माइलेज और सेफ्टी फीचर्स के कारण डेली कम्यूट के लिए एक शानदार चॉइस है.

स्मार्ट और दमदार राइड, बजट में

₹1 लाख से कम कीमत में ये तीनों 125cc बाइक्स स्टाइल, पावर और माइलेज का बेहतरीन संतुलन पेश करती हैं. अगर आप बजट में एक स्मार्ट और दमदार राइड की तलाश में हैं, तो ये मॉडल्स जरूर देखें.

बाइक का इंजन ऑयल कब बदलना चाहिए? मिलने लगे अगर ये 5 संकेत तो भूल कर भी न करें नजरअंदाज

TVS Raider Super Squad Edition: डेडपूल और वूल्वरिन अवतार में धमाकेदार एंट्री

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >