नंबर-1 की कुर्सी पर अब भी कायम है यह स्कूटर, अगस्त में सबसे ज्यादा खरीदे गए ये 10 स्कूटर्स, देखें लिस्ट

अगस्त 2026 में भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में स्कूटर्स की भारी डिमांड रही. Honda Activa ने नंबर 1 का ताज बरकरार रखा है, जबकि Bajaj Chetak की बिक्री में 272% का शानदार उछाल आया है.

भारतीय टू-व्हीलर बाजार में स्कूटरों का क्रेज लगातार आसमान छू रहा है. अगस्त 2026 की सेल्स रिपोर्ट आ चुकी है और हमेशा की तरह Honda Activa ने बाजी मार ली है. अगर आप भी नया स्कूटर खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो जानिए पिछले महीने देश में कौन से स्कूटर सबसे ज्यादा बिके हैं.

Top-3 रैंकिंग में इन स्कूटर्स ने मारी बाजी

Honda Activa को अगस्त 2026 में 2,55,815 नए ग्राहक मिले. करीब 4.73% की सालाना बढ़ोतरी के साथ यह देश का नंबर-1 स्कूटर बना हुआ है.

बिक्री में दूसरे नंबर पर TVS Jupiter रहा. इसने 1,47,450 यूनिट्स की सेल दर्ज की है. वहीं, तीसरे नंबर पर 69,558 यूनिट्स की बिक्री के साथ Suzuki Access ने अपनी जगह पक्की की है.

ये भी पढ़ें: 8 साल की वारंटी और 150km की धांसू रेंज, कार के चार्जर से चार्ज होने वाली Raptee.HV की डिलीवरी शुरू

बजाज चेतक ने किया हैरान

इस महीने सबसे ज्यादा चौंकाने वाले आंकड़े इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के रहे हैं:

  • Bajaj Chetak ने रिकॉर्ड 272.83% की बंपर ग्रोथ हासिल की और 52,248 यूनिट्स बेचकर चौथे नंबर पर कब्जा जमाया.
  • TVS iQube की भी शानदार डिमांड रही. 75.50% की सालाना बढ़ोतरी के साथ इसने 42,882 यूनिट्स की सेल की.
  • हीरो के इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida ने 108.25% ग्रोथ के साथ 25,558 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की.

अगस्त में सबसे ज्यादा बिकने वाले Top-10 स्कूटर्स

रैंकस्कूटरअगस्त 2026 बिक्रीसालाना ग्रोथ
1Honda Activa2,55,815 यूनिट्स4.73%
2TVS Jupiter1,47,450 यूनिट्स3.54%
3Suzuki Access69,558 यूनिट्स14.39%
4Bajaj Chetak52,248 यूनिट्स272.83%
5TVS iQube42,882 यूनिट्स75.50%
6TVS Ntorq40,356 यूनिट्स32.95%
7Honda Dio27,670 यूनिट्स7.95%
8Hero Vida25,558 यूनिट्स108.25%
9Suzuki Burgman25,345 यूनिट्स4.77%
10Ather Rizta22,586 यूनिट्स30.22%

स्कूटर बाजार में 19% का बड़ा उछाल

ओवरऑल सेल्स की बात करें, तो अगस्त 2026 में भारत के टॉप-10 स्कूटर्स की कुल बिक्री 17.07% बढ़कर 7,09,468 यूनिट्स हो गई है. जबकि ठीक एक साल पहले यह आंकड़ा सिर्फ 5,95,732 यूनिट्स था. यह आंकड़े बताते हैं कि देश में पेट्रोल के साथ-साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मांग भी तेजी से बढ़ रही है.

ये भी पढ़ें: भारत में सबसे ज्यादा रेंज देने वाले टॉप-5 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, सिंगल चार्ज में 418 KM तक चलेंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Suyash Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >