TikTok पर बच्चे क्या देखें और क्या नहीं, ये आप कर सकेंगे कंट्रोल, जानें कैसे

TikTok Provide More Parental Control With Family Pairing Feature शॉर्ट वीडियो शेयरिंग ऐप टिकटॉक अपने प्लेटफॉर्म पर पैरेंटल कंट्रोल वाला एक फीचर लाने की तैयारी कर रहा है, जिसे धीरे-धीरे दुनियाभर में रॉल-आउट किया जा रहा है. इस फीचर का नाम Family Pairing है.

TikTok Parental Control Family Pairing Feature : TikTok App के चाहनेवाले इन दिनों दुनियाभर में बढ़ रहे हैं. कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान इसका इस्तेमाल कुछ ज्यादा ही हो रहा है. भारत में भी इसके दीवाने करोड़ों में हैं.

Also Read: TikTok पर ट्रेंड कर रहा लॉकडाउन, वायरल हो रहे ये वीडियोज

इस शॉर्ट वीडियो शेयरिंग ऐप को हर उम्र और वर्ग के लोग पसंद करते हैं. इनमें बड़ी संख्या बच्चों की भी है. चूंकि टिकटॉक पर हर तरह के वीडियो अपलोड होते है, ऐसे में माता-पिता के मन में हमेशा इस बात का डर बना रहता कि बच्चे कोई ऐसी चीज ना देखें, जो उन्हें नहीं देखना चाहिए.

हालांकि, लाख कोशिशों के बाद भी वो ऐसा नहीं कर पाते. लेकिन अब टिकटॉक ने खुद ही इसका इलाज ढूंढ निकाला है. टिकटॉक अपने प्लेटफॉर्म पर पैरेंटल कंट्रोल वाला एक फीचर लाने की तैयारी कर रहा है, जिसे धीरे-धीरे दुनियाभर में रॉल-आउट किया जा रहा है. इस फीचर का नाम Family Pairing है.

Also Read: TikTok Video : क्या! लूडो में भी लॉकडाउन… वायरल हो रहे हैं ये फनी वीडियोज

कैसे कर सकेंगे इस्तेमाल

TikTok के इस फीचर को यूज करने के लिए पैरेंट्स जिनके बच्चे 13 साल और उससे कम उम्र के हैं, उन्हें अपना अकाउंट लिंक करना होगा. इसके लिए पैरेंट्स को खुद का अकाउंट भी बनाना होगा. इसकी मदद से वो यह तय कर सकेंगे कि उनके बच्चे कितनी देर इस ऐप को यूज कर सकते हैं और वो डायरेक्ट मैसेज को भी बंद कर सकते हैं.

इनमें से स्क्रीन टाइम मैनेजमेंट और रिस्ट्रिक्शन मोड पहले से ही मौजूद हैं लेकिन अब तक यह यूजर के लिए थे, लेकिन अब इससे पैरेंट्स बच्चों का अकाउंट भी मैनेज कर सकेंगे. इन फीचर्स की मदद से माता-पिता यह तय कर सकेंगे कि उनके बच्चे क्या देख सकते हैं और क्या नहीं.

Also Read: TikTok पर मोटे और गरीब लोगों के लिए कोई जगह नहीं ?

रिपोर्ट्स की मानें, तो इस फीचर के आने के बात माता-पिता बच्चों के TikTok यूज को कंट्रोल कर सकेंगे. इसमें स्क्रीन टाइम मैनेजमेंट Screen Time Management, रिस्ट्रिक्टेड मोड Restricted Mode और 16 साल से कम उम्र के बच्चों को डायरेक्ट मैसेज भेजने से रोकना शामिल है.

इसी तरह के फीचर्स वाला एक अपडेट यूके में पेश किया गया था, जिसे Family safety Mode नाम दिया गया था. अब इसे दुनियाभर में Family Pairing के नाम से लाया जा रहा है. सभी यूजर्स तक पहुंचने में इसे दो हफ्ते का वक्त लग सकता है.

Also Read: Lockdown : खाना खाओ और गुफा में सो जाओ… VIRAL हो रहे हैं ये TikTok वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >