टिकटॉक बना लॉकडाउन में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जानेवाला ऐप

TikTok becomes most downloaded app in lockdown वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म टिकटॉक बना लॉकडाउन में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जानेवाला ऐप

TikTok becomes most downloaded app in lockdown : वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म टिकटॉक के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन काफी फायदेमंद साबित हुआ है. ऐप एनी की एक रिपोर्ट के अनुसार बीते कुछ दिनों में व्हाट्सऐप और फेसबुक को पीछे छोड़ते हुए टिकटॉक सोशल मीडिया श्रेणी में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जानेवाला ऐप बन कर उभरा है.

ऐप एनी की रिपोर्ट में बताया गया है कि जनवरी 2020 की तुलना में इस वक्त टिकटॉक के डाउनलोड में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. आइओएस और गूगल प्ले प्लेटफॉर्म पर इसके डाउनलोड होने की कुल संख्या 49 मिलियन तक पहुंच गयी है.

टिकटॉक, व्हाट्सऐप और फेसबुक के अलावा हेलो भी अत्यधिक डाउनलोड किये जानेवाले ऐप्स में से एक है. हेलो एक शॉर्ट वीडियो ऐप है, जिसका स्वामित्व बाइटडांस के पास है. यह वही कंपनी है, जो टिकटॉक की मालिक है. इंस्टाग्राम (फेसबुक) और वीमेट (अलीबाबा ग्रुप) 22 मार्च से अब तक डाउनलोड किये गये सोशल मीडिया ऐप्स की श्रेणी में अंतिम दो में आये हैं.

लॉकडाउन के चलते लोगों को घर से काम करना पड़ रहा है. स्कूलों द्वारा बच्चों को ऑनलाइन वीडियाे क्लासेस करायी जा रही हैं. ऐसे में सैन फ्रांसिस्को आधारित वीडियो कॉलिंग ऐप जूम ने भी इन दिनों देश में लोकप्रियता हासिल की है.

आजतक और जूम ऐप लॉकडाउन अवधि के दौरान सबसे अधिक डाउनलोड किये जानेवाले ऐप्स में शामिल हो गये हैं. इसके अलावा यूवीडियो, जियाे टीवी और अमेजन प्राइम भी भारत में सबसे ज्यादा डाउनलोड किये जानेवाले ऐप्स में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

Published by: Prabhat Khabar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >