Tesla Model Y की टेस्ट ड्राइव शुरू, अब कार में मिलेगा Grok AI का सपोर्ट, हिंदी समेत कई भाषाओं में कर सकेंगे बात

Tesla ने भारत में 2026 Model Y Premium RWD की टेस्ट ड्राइव शुरू कर दी है. कंपनी ने कार में Grok AI असिस्टेंट का फ्री OTA अपडेट भी जारी किया है. ये हिंदी समेत कई भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है.

टेस्ला ने भारत में हाल ही में लॉन्च हुई 2026 Model Y Premium Rear-Wheel Drive (RWD) की टेस्ट ड्राइव शुरू कर दी है. अब कस्टमर्स देशभर में मौजूद टेस्ला के एक्सपीरियंस सेंटर पर जाकर इस इलेक्ट्रिक SUV को खुद चलाकर देख सकते हैं. इतना ही नहीं, कंपनी ने भारतीय कस्टमर्स के लिए एक बड़ा AI अपडेट भी जारी किया है.

टेस्ला अब अपनी Model Y में Grok AI असिस्टेंट भी दे रही है. यह फीचर OTA (Over-the-Air) सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए मिलेगा और इसके लिए कस्टमर्स को कोई एक्स्ट्रा पैसे नहीं देने होंगे. इसे यूज करने के लिए बस 'Hey Grok' बोलना होगा या फिर स्टीयरिंग पर दिए गए वॉयस बटन को कुछ देर दबाकर रखना होगा. खास बात यह है कि Grok हिंदी, मराठी, गुजराती, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ समेत कई भारतीय भाषाओं को भी सपोर्ट करता है.

Photo: Tesla

भारतीय यूजर्स के लिए क्या-क्या करेगा Grok?

टेस्ला का कहना है कि Grok को खास तौर पर भारतीय यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसकी मदद से आप सिर्फ आवाज देकर रास्ते में कई जगहों वाले ट्रिप की प्लानिंग कर सकते हैं. इतना ही नहीं, यह आसपास मौजूद Supercharger, रेस्टोरेंट, हॉस्पिटल, ATM और दूसरी जरूरी जगहों की डिटेल्स भी तुरंत खोजकर देता है. 

अगर कार में कोई वार्निंग या अलर्ट आता है, तो Grok उसे आसान भाषा में समझाता है. इसके अलावा, यूजर अपनी पसंद के हिसाब से Grok की भाषा, बोलने का अंदाज और बातचीत करने का स्टाइल भी बदल सकते हैं.

कितनी है Tesla Model Y की कीमत?

2026 Tesla Model Y Premium RWD की एक्स-शोरूम कीमत 50.89 लाख रुपये रखी गई है. अगर एक साथ इतनी रकम खर्च नहीं करना चाहते, तो कंपनी इसे 6 लाख रुपये की डाउन पेमेंट पर भी खरीदने का ऑप्शन दे रही है. इसके बाद हर महीने सिर्फ 39,990 रुपये की EMI देनी होगी. खास बात यह है कि 30 अगस्त 2026 तक बुकिंग करने वाले कस्टमर्स को घर पर चार्जिंग के लिए वॉल कनेक्टर बिल्कुल फ्री मिलेगा.

ये भी पढ़ें: Xiaomi SkyNomad SUV से उठा पर्दा, 1705Km की रेंज, 7 सीटें और चलते-फिरते ऑफिस जैसा केबिन, फैमिली कारों की बढ़ा सकती है टेंशन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >